यादों में तेरे बाबा होती है सच्ची कमाई
यादों में तेरे बाबा होती है सच्ची कमाई
किया है जिसने अनुभव तेरा
किया है जिसने अनुभव तेरा
जाने वही प्यार खुदाई
यादों में तेरे बाबा होती है सच्ची कमाई
यादों में तेरे बाबा होती है सच्ची कमाई
पा ना सके तेरा अंत कोई सागर तु गुणोका अनंत है
पाने के लिए करते है तपस्या तुझको ऋषि और संत है
पा ना सके तेरा अंत कोई सागर तु गुणोका अनंत है
पाने के लिए करते है तपस्या तुझको ऋषि और संत है
मिलता है उसी को आकर
मिलता है उसी को आकर जिसने लगन लगाई
यादों में तेरे बाबा होती है सच्ची कमाई
यादों में तेरे बाबा होती है सच्ची कमाई
विश्व रचाईता सोमनाथ तु अमरनाथ कहलाता
गोपेश्वर और रामेश्वर जग कहकर तुझे बुलाता
विश्व रचाईता सोमनाथ तु अमरनाथ कहलाता
गोपेश्वर और रामेश्वर जग कहकर तुझे बुलाता
हो गई है नैया पार हो गई है नैया पार
तुझे पतवार जिसने थमाई
यादों में तेरे बाबा होती है सच्ची कमाई
यादों में तेरे बाबा होती है सच्ची कमाई
बिगड़ी को बनाने वाला कहते तुझको भोलानाथ
करता खुद को सुरक्षित अनुभव सिर पर जिसके तेरा हाथ
बिगड़ी को बनाने वाला कहते तुझको भोलानाथ
करता खुद को सुरक्षित अनुभव सिर पर जिसके तेरा हाथ
किया जिसने भरोसा तुझपर
किया जिसने भरोसा तुझपर उसने सफलता पाई
यादों में तेरे बाबा होती है सच्ची कमाई
यादों में तेरे बाबा होती है सच्ची कमाई