ये धागे का मोल है अनमोल
सच्चे प्यार का पावन बंधन
हर धागे में छिपा है रूहानी प्रेम
भाई बहन का ये रक्षाबंधन
ये धागे का मोल है अनमोल
सच्चे प्यार का पावन बंधन
हर धागे में छिपा है रूहानी प्रेम
भाई बहन का ये रक्षाबंधन
शिव बाबा ने बांधी ये राखी
पावित्रता की अमर साखी
जो धारण करे सत्य के मोती
उसीकी कलाई में सच्ची राखी
ये धागे का मोल है अनमोल
सच्चे प्यार का पावन बंधन
मुख से झरें सदा मधुर वचन
हर बात बने प्रेम का बंधन
माथे पर सजे आत्मिक चंदन
हर कर्म बने पूजन और वंदन
ये धागे का मोल है अनमोल
सच्चे प्यार का पावन बंधन
हर धागे में रूहानी प्रेम
भाई बहन का ये रक्षाबंधन
