ये सफर जिंदगी का
ये सफर जिंदगी का है आनंद भरा
संग है प्रभु मेरे अब सरगम की तरह
है हसीन लगे हर मंजर मुझे
हो गया अपना गगन हो गयी अपनी धरा
चिंता हम क्यू करे बस करे प्रभु चिंतन
चिंता हम क्यू करे बस करे प्रभु चिंतन
मन वतन से महक आई जो महकता चंदन
प्रभु प्रेम ये रंग लाया इंद्रधनुष की तरह
ये सफर जिंदगी का है आनंद भरा
संग है प्रभु मेरे अब सरगम की तरह
है हसीन लगे हर मंजर मुझे
हो गया अपना गगन हो गयी अपनी धरा
बेहद का सुख पाए पल भरकी यादों में
हर सास मुस्कुराए बस उसकी बातो में
तनिक ना फिक्र ना तो रंज गम जरा
है सफर जिंदगी का है आनंद भरा
संग है प्रभु मेरे अब सरगम की तरह
है हसीन लगे हर मंजर मुझे
हो गया अपना गगन हो गयी अपनी धरा
