"यूं ही हमेशा बाबा तेरा साथ हो
यूं ही हमेशा बाबा तेरा साथ हो
हर वक्त तेरे हाथों में मेरा हाथ हो
हसीन हो जाता वह हर लम्हा
हसीन हो जाता वह हर लम्हा
जिनमें बस तेरी याद हो
यूं ही हमेशा बाबा तेरा साथ हो
यूं ही हमेशा बाबा तेरा साथ हो
सुखद अनुभूति देता है मधुर मिलन
आंखों में बसा है मीठा वह प्यारा वतन
पल भर ना भूले बाबा तेरा रूहे चमन
लगी है ऐसी तुमसे दिल की प्यारी लगन
लागे सदा बाबा मेरे पास हो
यूं ही हमेशा बाबा तेरा साथ हो
यूं ही हमेशा बाबा तेरा साथ हो
तेरे इशारों से बाबा हम चल रहे
तेरे पालने में बाबा हम पल रहे
स्वर्ग बनाने मन से सेवा कर रहे
वरदानों से झोली अपनी भर रहे
तेरी बाहों में जीवन अपना आबाद हो
यूं ही हमेशा बाबा तेरा साथ हो
यूं ही हमेशा बाबा तेरा साथ हो
संगम युग में प्यारा-प्यारा भाग्य मिला
मन के चमन में कितना सुहाना गुल खिला
दिव्य गुणों के रत्नों से हम हुए संपन्न
अपने जैसा हमको बनाते ओ प्राणधन
गुज़रे ना ऐसा एक पल तुमसे ना बात हो
यूं ही हमेशा बाबा तेरा साथ हो
यूं ही हमेशा बाबा तेरा साथ हो
हर वक्त तेरे हाथों में मेरा हाथ हो
हसीन हो जाता वह हर लम्हा
हसीन हो जाता वह हर लम्हा
जिनमें बस तेरी याद हो
यूं ही हमेशा बाबा तेरा साथ हो
यूं ही हमेशा बाबा तेरा साथ हो
यूं ही हमेशा........ "
