युंही मन की बाते तुमसे करु
युंही मन की बाते तुमसे करु
दिल का हाल अब तो तुम्हीं से कहूं
सांसों की लय पर तुम संगीत हो
सांसों की लय पर तुम संगीत हो
एक तुम मेरे बाबा मनमीत हो
एक तुम मेरे बाबा मनमीत हो
युंही मन की बाते तुमसे करु
खूबसूरत बन गई है ये जिंदगी मेरी
जब से नजरे पड़ी है बाबा हम पे तेरी
खूबसूरत बन गई है ये जिंदगी मेरी
जब से नजरे पड़ी है बाबा हम पे तेरी
स्नेह के मोती दिल में है संजोए हुए
तन के नाते अब तो सारे है भुलाए हुए
एक तुम मेरे बाबा मनमीत हो
एक तुम मेरे बाबा मनमीत हो
युंही मन की बाते तुमसे करु
बिन तेरे एक पल भी अब ना रह पाऊं मैं
तेरी लहरों में सदा लहराता रहु मैं
बिन तेरे एक पल भी अब ना रह पाऊं मैं
तेरी लहरों में सदा लहराता रहु मैं
दिल के दर्पण में देखू ख्वाब सुनहरे
जब से तुमको देखा बाबा हो गए है तेरे
एक तुम मेरे बाबा मनमीत हो
एक तुम मेरे बाबा मनमीत हो
युंही मन की बाते तुमसे करु
दिल का हाल अब तो तुम्हीं से कहूं
सांसों की लय पर तुम संगीत हो
सांसों की लय पर तुम संगीत हो
एक तुम मेरे बाबा मनमीत हो
एक तुम मेरे बाबा मनमीत हो
