"एक गीत यही मन में बजता
मेरा बाबा मेरा बाबा
एक गीत यही मन में बजता
मेरा बाबा मेरा बाबा
संगीत यही सुर में सजता
मेरा बाबा मेरा बाबा
एक गीत यही मन में बजता
मेरा बाबा मेरा बाबा
जिन आंखों ने तुमको ढूंढा
उन आंखों में तुम आन बसे
जिन आंखों ने तुमको ढूंढा
उन आंखों में तुम आन बसे
अब तक जिनमे थे अश्क भरे
मुस्कान लिए तुम आन हसे
सोते जगते हर पल दिखता
मेरा बाबा मेरा बाबा
एक गीत यही मन में बजता
मेरा बाबा मेरा बाबा
मेरा मेरा जब कहते थे तो
जग ये पराया सा था बना
मेरा मेरा जब कहते थे तो
जग ये पराया सा था बना
अब दिल ने कहा मेरा बाबा
तब हो गया ये सब जग अपना
दिल की दिल में दिल से सुनता
मेरा बाबा मेरा बाबा
एक गीत यही मन में बजता
मेरा बाबा मेरा बाबा
ये बोल बड़े अनमोल मिले
मन को मीठा मकरंद मिला
ये बोल बड़े अनमोल मिले
मन को मीठा मकरंद मिला
मिले पंख उमंगों के उड़ने
दिया खोल द्वार जो बंद मिला
ये मंत्र है जादूसा करता
मेरा बाबा मेरा बाबा
एक गीत यही मन में बजता
मेरा बाबा मेरा बाबा
संगीत यही सुर में सजता
मेरा बाबा मेरा बाबा
एक गीत यही मन में बजता
मेरा बाबा मेरा बाबा
____________________________"
