गाइए गुण गान प्रभूका बन सचेतन आत्मा
गाइए गुण गान प्रभूका बन सचेतन आत्मा
खोल चक्षु ज्ञान के खोल चक्षु ज्ञान के
तुजको मिलेंगे परमात्मा
गाइए गुण गान प्रभूका
ज्ञान से ही ध्यान है बिन ज्ञान के मुक्ति नहीं
साधना के द्वार तक आए बिना सिद्धि नहीं
हो फिदा परवाने तू
हो फिदा परवाने तू
महफ़िल में आया शिव शमा
गाइए गुण गान प्रभूका
रोशनी अंतर में भर ले सारे परदो को हटा
तेरे द्वारे प्रभु पधारे अपनी पलको को उठा।
चांदनी राहो में बिखरी
चांदनी राहो में बिखरी
प्रभु बना है रहनुमा
गाइए गुण गान प्रभूका
मन का नंदनवन महक जाए प्रभु की याद से
जिंदगी खुशहाल होगी साथी प्रभु के साथ से
शिव से शक्ति ले बदल दे
शिव से शक्ति ले बदल दे
ये ज़मीं और आसमान
गाइए गुण गान प्रभूका बन सचेतन आत्मा
गाइए गुण गान प्रभूका बन सचेतन आत्मा
खोल चक्षु ज्ञान के खोल चक्षु ज्ञान के
तुजको मिलेंगे परमात्मा
गाइए गुण गान प्रभूका
