मुखड़ा
ज्वालामुखी योग में व्यर्थ को जलाए
अपने चेहरे के द्वारा फ़रिश्ता रूप दिखाए
तीव्र पुरुषार्थी बन कर के समय समय को समीप लाए
ज्वालामुखी योग में व्यर्थ को जलाए
अपने चेहरे के द्वारा फ़रिश्ता रूप दिखाए
अंतरा : 1
संगम युग जन्म की ही कमाल है
२१ जन्मों की राजाई करता बहाल है
बाबा समान बन साथ चलेंगे
ब्रह्मा बाबा के साथी बन राज्य करेंगे
संगमयुग पर जो स्वराज्य अधिकारी
वही विश्व राज्य अधिकारी बन जाए
अंतरा : 2
पुराने संस्कार को छोड़ें
यही विघ्नों का करण है
सबके लिए शुभ भावना हो
यही सच्चा निवारण है
दिल के स्नेह से सहयोग देना
यही बाबा पाठ पढ़ाए
तीव्र पुरुषार्थी बन कर के समय समय को समीप लाए
अंतरा : 3
दीदी दादीजी की यही है शिक्षाएँ
संपन्न और सम्पूर्ण बन अब घर को हम जाए
आत्माएं सारी, दुखी परेशान
मनसा सेवा से दे शक्तियों का दान
तीव्र पुरुषार्थी, मिला है वरदान
इस वरदान को कार्य में लाए
तीव्र पुरुषार्थी बन कर के समय समय को समीप लाए
ज्वालामुखी योग में व्यर्थ को जलाए
अपने चेहरे के द्वारा फ़रिश्ता रूप दिखाए




