खुशियों भरी जिंदगानी हमारी
देवी देवताओं से भी है जो प्यारी
खुशियों भरी जिंदगानी हमारी
देवी देवताओं से भी है जो प्यारी
खुशियों भरी जिंदगानी हमारी
भक्ति में जो थे मंगते सवाली
पदमा पदम बने वहीं भाग्यशाली
भक्ति में जो थे मंगते सवाली
पदमा पदम बने वहीं भाग्यशाली
मिली है जो बाबा की गोद न्यारी
देवी देवताओं से भी है जो प्यारी
खुशियों भरी जिंदगानी हमारी
ज्ञान से जग गई आतम ज्योति
नयन बने है पवित्र मोती
ज्ञान से जग गई आतम ज्योति
नयन बने है पवित्र मोती
योग से सज गई सूरत हमारी
देवी देवताओं से भी है जो प्यारी
खुशियों भरी जिंदगानी हमारी
संगमयुगी जीवन हमारा
जिसमे है पाया अनोखा नजारा
संगमयुगी जीवन हमारा
जिसमे है पाया अनोखा नजारा
मिला है हमे खुशियों का भण्डारी
देवी देवताओं से भी है जो प्यारी
खुशियों भरी जिंदगानी हमारी
स्वर्ग हमारे नयनों में घूमे
अति इन्द्रिय सुख में हम झूमे
स्वर्ग हमारे नयनों में घूमे
अति इन्द्रिय सुख में हम झूमे
ब्राम्हण बनने की चढी है खुमारी
देवी देवताओं से भी है जो प्यारी
खुशियों भरी जिंदगानी हमारी
देवी देवताओं से भी है जो प्यारी
खुशियों भरी जिंदगानी हमारी
—----------------------------------------
