क्यूं जा रहें हो छोड़कर कि हमने तो कहा नहीं
अभी अभी तो आए थे अभी अभी तो
अभी अभी तो आए थे बहार बनके छाये थे
हवाएं भी महक रहीं दिशाएँ भी चहक रहीं
हमारे साथ रहो सदा हमारे साथ रहो सदा
रहेंगे संग तो हो सदा
कहे सबसे पूछ लो फिर एक बार सोच लो
फिर एक बार सोच लो
संगम का सुख कहीं नहीं परिवार एक है यहीं
क्यूं जा रहें हो छोड़कर कि हमने तो कहा नहीं
हवाएं भी ये कह रहीं हवाएं भी ये कह रहीं
आंखे भी ये कह रहीं न चाहते है टोकना
न चाहती है टोकना पर चाहती है रोकना
अगर आप रुक गए मिलेंगे हमको सुख नए
यही कहेंगे हम सदा अपना दिल लगा नहीं
न खतम हो ये सिलसिला रखेंगे आपको यहीं
नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं
क्यूं जा रहें हो छोड़कर कि हमने तो कहा नहीं
हमारी बात हमारी बात मान लो दिल के भाव जान लो
आज जो यूं जाओगे मन ही मन ये गाओगे
रुक जाते काश हम रहते ही सदा पास हम
ये वक्त फिर न आयेगा ये लम्हा याद आएगा
मान जाओ बात ये मुख ने जो कहा नहीं
क्यूं जा रहें हो छोड़कर कि हमने तो कहा नहीं
नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं
क्यूं जा रहें हो छोड़कर कि हमने तो कहा नहीं
नहीं नहीं नहीं नहीं कि हमने तो कहा नहीं
