"
मेरा बाबा आया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है
अब संगम की अन्तिम बेला, घर ले जाने आया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है
भव सागर में डूबे हुओं को, किनारे लगाने
खुशियों की बन खान, ज्ञान अमृत पिलाने
भव सागर में डूबे हुओं को, किनारे लगाने
खुशियों की बन खान, ज्ञान अमृत पिलाने
दिव्य गुणों के श्रृंगार से, सजाने आया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है
निराशा की काली घटा, उजली हो जाये
वीरान दिलों में खुशियों की, बहार आ जाये
निराशा की काली घटा, उजली हो जाये
वीरान दिलों में खुशियों की बहार आ जाये
आशा की किरणों का सूरज, उगाने आया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है
उमंग जगा लो,आलस त्यागो,उड़ना सीखो
हौसला परवान चढ़ा, इतिहास नया लिखो
उमंग जगा लो,आलस त्यागो, उड़ना सीखो
हौसला परवान चढ़ा, इतिहास नया लिखो
पलकों की छाया में, नव जीवन देने आया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है
अब संगम की अन्तिम बेला, घर ले जाने आया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है
मेरा बाबा आया है, शुभ संदेशा लाया है"
