सूरज हंसता चांद हंसता
हंसता सबका मन यहां
सूरज हंसता चांद हंसता
हंसता सबका मन यहां
स्वागत है आपका हुआ जो आगमन यहा
स्वागत है आपका हुआ जो आगमन यहा
सूरज हंसता चांद हंसता
हंसता सबका मन यहां
रूहानी महफिल है यहपर शमा रूहानी
रूहानी महफिल है यहपर शमा रूहानी
आत्मा परमात्मा के मिलन की घड़ी सुहानी
आत्मा परमात्मा के मिलन की घड़ी सुहानी
शिव शमा ने महकाया है
शिव शमा ने महकाया है
मेरे रूहानी चमन
सूरज हंसता चांद हंसता
हंसता सबका मन यहां
कौड़ी से यहां हीरे बनते
लगता नहीं दाम
कौड़ी से यहां हीरे बनते
लगता नहीं दाम
सुख शांति मिलती मन को
मिलता है आराम
सुख शांति मिलती मन को
मिलता है आराम
गुणों की पावन खुशबू से
बनते मन पावन
सूरज हंसता चांद हंसता
हंसता सबका मन यहां
इस रूहानी दुनिया को
शिव ने सवारा है
इस रूहानी दुनिया को
शिव ने सवारा है
हम सब के दिल की धड़कन
शिव बाबा प्यारा है
हम सब के दिल की धड़कन
शिव बाबा प्यारा है
आनंद ही आनंद ही यहा पर
आनंद ही आनंद ही यहा पर
सबका मन पावन हैं
सूरज हंसता चांद हंसता
हंसता सबका मन यहां
