

Ringtone Available
Listen & download ringtone
वो जादू है तेरी यादों में जो अपनी ओर खींचे वो जादू है तेरी यादों में जो अपनी ओर खींचे दिल के तार जोड़े आज मनकी क्यारी सींचे वो जादू है तेरी यादों में जो अपनी ओर खींचे नयनोंसे छलके प्रीत की गागर मिट गए सारे गम हमको मिले शिव सागर उनके हो गए हम सदियों से बिछड़े अपने बाबा अब तो मिल रहे है मन में उमंगों के हजारों फुल खिल रहे है खुशियां मनाओ गीत गाओ सुनके मुरली मिठे बच्चे वो जादू है तेरी यादों में जो अपनी ओर खींचे चमक तुम्हारी ऐसी बिखरी उजियारा जगको करती मन में प्रेमके दीप जलाकर जीवन खुशियों से भरती ज्ञान की मीठी मुरली सुनाते स्वर्गीय सपने सजाते सबका सोया भाग्य जागते घर की याद दिलाते वरदानों से सजाते रहते ज्ञान का अमृत पिलाते वो जादू है तेरी यादों में जो अपनी ओर खींचे दिल के तार जोड़े आज मनकी क्यारी सींचे वो जादू है तेरी यादों में जो अपनी ओर खींचे जो अपनी ओर खींचे —------------------------------