ये मेला है, बड़ा अलबेला है
ये मेला है, बड़ा अलबेला है
संसार का ये मेला, दिखता बड़ा सुहाना
संसार का ये मेला, दिखता बड़ा सुहाना
इस भीड़ में भटक कर,
इस भीड़ में भटक कर, तुम घर न भूल जाना
संसार का ये मेला, दिखता बड़ा सुहाना
संसार का ये मेला
आना यहाँ अकेला, जाना भी है अकेला
आना यहाँ अकेला, जाना भी है अकेला
माया तुम्हें लुभाये, झूठा है ये झमेला
अज्ञान का अन्धेरा,
अज्ञान का अन्धेरा, तुम ज्ञान से मिटाना
इस भीड़ में भटक कर, तुम घर न भूल जाना
संसार का ये मेला...
भाई रे, आओ रे, झूमो रे, गाओ रे
परमात्मा के प्यारे, तुम आत्मा अमर हो
परमात्मा के प्यारे, तुम आत्मा अमर हो
बच्चे परम पिता के, शिव शक्ति हो, सुन्दर हो
मेले के झमेले में,
मेले के झमेले में, ये सच नहीं भुलाना
इस भीड़ में भटक कर, तुम घर न भूल जाना
संसार का ये मेला
भाई रे, आओ रे, झूमो रे, गाओ रे
शिवपिता से तुम अपने, मन का मिलाप कर लो
शिवपिता से तुम अपने मन का मिलाप कर लो
तुम प्रेम सबको बांटो सद्गुण से झोली भरलो
अवगुण सभी मिटाकर,
अवगुण सभी मिटाकर, दुनिया नई बसाना
इस भीड़ में भटक कर, तुम घर न भूल जाना
संसार का ये मेला
भाई रे, आओ रे, झूमो रे, गाओ रे
भाई रे, आओ रे, झूमो रे, गाओ रे
