आत्म सशक्तिकरण ब्रह्माकुमारीज़ की एक निरंतर चलने वाली पहल है, जिसके अंतर्गत छोटे लेखों के माध्यम से सकारात्मक विचार और आध्यात्मिक ज्ञान साझा किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को दिन की शुरुआत जागरूकता और सकारात्मकता के साथ करने, पूरे दिन सकारात्मक बने रहने तथा अधिक शांतिपूर्ण और सार्थक जीवन जीने में मदद करना है।
इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए, ‘आत्म सशक्तिकरण LIVE’ एक मासिक ऑनलाइन संवाद श्रृंखला है, जिसमें आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से दैनिक जीवन की परिस्थितियों और व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की जाती है।
इस सत्र में प्रतिभागियों को जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे रिश्तों, भावनात्मक संतुलन, निर्णय लेने और व्यक्तिगत विकास से जुड़े प्रश्नों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इन सार्थक संवादों के माध्यम से हमारी वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनें एवं भाई इन चुनौतियों का अधिक स्पष्टता, शांति और आंतरिक शक्ति के साथ सामना करने के लिए व्यावहारिक सुझाव और आध्यात्मिक दृष्टिकोण साझा करेंगे।
प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे रेजिस्ट्रैशन फॉर्म भरते समय अपने प्रश्न भी साझा करें। लाइव सत्र के दौरान अधिक से अधिक प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि प्रत्येक संवाद जीवन के वास्तविक अनुभवों से जुड़ा, सार्थक और उपयोगी बन सके।

