ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया विंग द्वारा 9 से 13 सितंबर 2026 तक दिव्य शक्ति अनुभूति हॉल, मानसरोवर कैम्पस, आबू रोड (राजस्थान) में 'श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया' (Empowered Media for Building a Better World) विषय पर राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन–2026 का आयोजन किया जाएगा।
पाँच दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से लगभग 1,500 मीडियाकर्मी तथा 300 ब्रह्माकुमारीज़ सेवाधारी सहभागिता करेंगे। सम्मेलन में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, समाचार एजेंसियाँ, डिजिटल एवं सोशल मीडिया, जनसंपर्क एवं कॉर्पोरेट संचार, फिल्म एवं क्रिएटिव मीडिया, मीडिया शिक्षा एवं अनुसंधान, सरकारी एवं संस्थागत मीडिया सहित संचार के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों एवं संचार पेशेवरों को आमंत्रित किया गया है।
सम्मेलन का उद्देश्य मीडिया जगत से जुड़े पेशेवरों को आध्यात्मिक मूल्यों, सकारात्मक पत्रकारिता तथा उत्तरदायी संचार के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी रचनात्मक भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित करना है। विभिन्न विषयगत सत्रों, संवाद, अनुभव-साझाकरण तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को मीडिया की सकारात्मक शक्ति को समाजहित में उपयोग करने के व्यावहारिक आयामों से परिचित कराया जाएगा।
Flyers & Brochures
Venue
Mansarovar is a newly built retreat campus of the Brahma Kumaris, located on the banks of the River Banas, just 5 km from Shantivan. Spread over 7 acres, it is designed for meditation retreats, seminars,…
Organizer
The Media Wing of the Brahma Kumaris (under RERF) organizes programs to promote positive and value-based media cluture. It works with media professionals to spread spiritual wisdom, peace, and ethical reporting. Through workshops, seminars, campaigns, and conferences, the wing encourages responsible communication in print, TV, radio, and digital media. Its events aim to inspire media persons to focus on truth,...








