ब्रह्माकुमारीज़ के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा “आध्यात्मिकता द्वारा सशक्त किसान और समृद्ध गाँव” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राजयोग रिट्रीट का आयोजन 14 से 18 मई 2026 तक ज्ञान सरोवर – माउंट आबू (राजस्थान) में किया जा रहा है।
इस सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ते हुए उन्हें सशक्त बनाना तथा गाँवों को आत्मनिर्भर, सुखी और समृद्ध बनाने की दिशा में मार्गदर्शन देना है। कार्यक्रम में राजयोग मेडिटेशन सत्र, संवाद, विचार-विमर्श और अनुभव साझा करने के माध्यम से यह समझाया जाएगा कि किस प्रकार आध्यात्मिक चेतना, प्रकृति के साथ सामंजस्य और सकारात्मक जीवन मूल्यों के द्वारा कृषि और ग्रामीण जीवन को अधिक सशक्त और संतुलित बनाया जा सकता है।
इस सम्मेलन में कृषि, ग्रामीण विकास और सामाजिक नेतृत्व से जुड़े विशेषज्ञों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा, जिससे किसानों और ग्रामीण समाज के समग्र विकास के लिए नए दृष्टिकोण प्राप्त होंगे।
प्रतिभागी:
इस कार्यक्रम में राज्य एवं केंद्र सरकार के कृषि, ग्राम विकास, पंचायत राज, पशुपालन, वन, भूमि सुधार, सिंचाई, आदिवासी एवं उद्यान विभाग से जुड़े अधिकारी, कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, वैज्ञानिक, प्रोफेसर, ग्रामीण बैंकों के प्रबंधक, कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े जनप्रतिनिधि, गैर-सरकारी संस्थाओं एवं कॉर्पोरेट संस्थाओं के प्रमुख आदि भाग ले सकते हैं।
Flyers & Brochures
Venue
Gyan Sarovar, also known as the Academy for a Better World, is a major retreat campus of the Brahma Kumaris in Mount Abu, Rajasthan. Surrounded by the Aravalli hills, it offers a peaceful environment for…
Organizer
The Agriculture and Rural Development Wing of the Brahma Kumaris envisions holistic rural development by integrating spiritual wisdom with sustainable agricultural practices. It promotes a balanced approach to farming and rural progress that nurtures not only the land but also the mental, emotional, and spiritual well-being of farmers and rural communities. The wing focuses on empowering rural populations through value-based...







