तुम्हारे साथ का अनुभव बड़ा निराला है
तुम्हारे साथ का अनुभव बड़ा निराला है
मिले ना स्वर्ग में वो सुख लुटाने वाला है
तुम्हारे साथ का अनुभव बड़ा निराला है
जिसे पाकर न पाना कुछ शेष रह जाए
पाके इतना बाबा अपना दिल अब तो गाए
साथ अपने है जग का जो रखवाला है।
तुम्हारे साथ का अनुभव बड़ा निराला है
तेरी आंखो से पीते हम है अमृत प्यारी
बड़ी जतन से छुपाकर नजर में वो पाले
तुम्हारे याद के मोती गले की माला है
तुम्हारे साथ का अनुभव बड़ा निराला है
बाबा कहते हो यही बच्चे मेरे ताज तुम् ही
नयन के नूर लाडलो मेरी आवाज तुम ही
मेरी दुनिया में तेरे गम से उजाला है
तुम्हारे साथ का अनुभव बड़ा निराला है
तेरी नज़र का असर दिल ने तुम्हे जान लिया
दिलने दिल में ही अपना तुजे सब मान लिया
जिनके ताऊस तख्त पर तू दिलवाला है
तुम्हारे साथ का अनुभव बड़ा निराला है
मिले ना स्वर्ग में वो सुख लुटाने वाला है
तुम्हारे साथ का अनुभव बड़ा निराला है
—-----------------------------------------
