Search for a command to run...
15 November 2013 · हिंदी
सभी खुशनुमा बच्चों को देख बापदादा बहुत-बहुत खुश हो रहे हैं। वाह मेरे खुशनसीब, खुशनुमा बच्चे वाह। सभी के दिल में बापदादा समाया हुआ है। हर बच्चे के चेहरे से स्नेह की खुशबू आ रही है। सदा हर बच्चा खुश आबाद रहने वाली आत्मायें हैं। बापदादा एक-एक बच्चे की मुस्कराती हुई सूरत को देख खुश है। सदा ऐसे ही मुस्कराते खुशी में नाचते बढ़ते चलो, बढ़ाते चलो। हर बच्चे के मस्तक में बापदादा चमकते हुए सितारे को देख रहे हैं। अच्छा।
आज सर्व बच्चों की याद की आकर्षण बापदादा को पहुंच रही है। सदा खुश है और सदा खुश रहेंगे। कोई भी बात आये, बात बाप को दे दो और आप मुस्कराते रहो। अच्छा।
आज शरीर के कारण सभी बच्चों की आह्वान से बापदादा सबसे मिलन मना रहे हैं। अच्छा।
आज शरीर के कारण छोटी सी मुलाकात हो रही है।
चारों ओर के बच्चे सुन भी रहे हैं और नयनों से मिलन भी मना रहे हैं। बापदादा बच्चों के मिलन को देख कितने खुश होते हैं, वह हर एक बच्चा जान सकते हैं। अच्छा।
आज का ग्रुप विशेष जो आये हैं, हाथ उठाओ, (कर्नाटक ज़ोन के सेवाधारियों सहित 15 हजार भाई बहिनें आये हैं) जो अभी आये हैं। सभी को मुबारक है, मुबारक है, मुबारक है। अच्छा।
बापदादा चारों ओर के बच्चे जो चात्रक हो सुन रहे हैं देख रहे हैं उन सभी को बहुत बहुत याद प्यार दे रहे हैं। आप सभी को तो सम्मुख यादप्यार मिल रहा है। लेकिन चारों ओर के बच्चे बहुत स्नेह पूर्वक आश लगाकर बैठते हैं। उन आशा रखने वाले बच्चों को जैसे बच्चे देख रहे हैं वैसे बापदादा भी देख रहे हैं। सभी को बापदादा नयनों का मिलन मना रहे हैं। अच्छा।
निमित्त बने हुए चाहे पाण्डव हैं, चाहे शक्तियां हैं, सभी सहयोगी और स्नेही बन अपना अपना कार्य कर रहे हैं और करते रहेंगे।
(मोहिनी बहन, मुन्नी बहन 7 दिन के लिए दुबई जा रहे हैं) बनाया है तो जाना ही है। (आपकी मदद तो चाहिए) मदद देने के लिए बंधा हुआ है। (दादी जानकी जी ने विदेश के बहिनों की याद दी) जिन्होंने भी यादप्यार भेजा है उन सबको बापदादा दृष्टि देते हुए यादप्यार दे रहे हैं।