ब्रह्माकुमारीज़ आनंद सरोवर, सिरसा में 3D इमर्सिव अनुभव कार्यक्रम ने कराया शांति, संगीत एवं दिव्य ऊर्जा का अद्भुत अनुभव

ब्रह्माकुमारीज़ आनंद सरोवर, सिरसा में 3D इमर्सिव अनुभव कार्यक्रम ने कराया शांति, संगीत एवं दिव्य ऊर्जा का अद्भुत अनुभव

1 जून 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ के सिरसा स्थित आनंद सरोवर परिसर में “हीलिंग मेडिटेशन फॉर पीसफुल लाइफ” विषय पर एक भव्य 3D इमर्सिव अनुभव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम ने आध्यात्मिकता, संगीत और आत्मानुभूति का ऐसा अलौकिक वातावरण निर्मित किया कि शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों सहित सैकड़ों लोगों ने इसमें भाग लेकर शांति, आनंद और दिव्य ऊर्जा का अनुभव किया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय, आबू रोड से पधारे प्रेरक वक्ता बीके शक्तिराज तथा मुंबई से सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गायक बीके हरीश मोयल का ईश्वरीय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी विचारों, संगीत और रोचक आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को आत्मिक अनुभूतियों की गहराइयों से परिचित कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विजय कुमार तथा जिला कारागार, सिरसा के अधीक्षक श्री जसवंत सिंह रहे। उन्होंने ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए समाज में शांति, सकारात्मकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की सराहना की।

अपने मधुर एवं हृदयस्पर्शी गीतों से बीके हरीश मोयल ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक भावनाओं से सराबोर कर दिया। उनकी संगीतमय प्रस्तुति ने उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं अतिथियों को ईश्वर के प्रेम और शक्ति का अनुभव कराया।

वहीं बीके शक्तिराज ने

3D इमर्सिव अनुभव के माध्यम से उपस्थित जनों को आंतरिक शक्तियों को जागृत करने, तनावमुक्त जीवन जीने तथा ईश्वरीय ऊर्जा से जुड़ने का सहज अभ्यास कराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वास्तविक खुशी बाहर नहीं, बल्कि हमारे भीतर है। जीवन की समस्याओं का समाधान भी आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और परमात्म संबंध के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मन को सही दिशा देकर ही स्थायी शांति और संतुष्टि प्राप्त की जा सकती है।

आनंद सरोवर सर्कल प्रभारी बीके बिंदु दीदी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि

आज प्रत्येक व्यक्ति शांति की तलाश में है, लेकिन वास्तविक शांति आत्मिक चेतना और परमात्म स्मृति से प्राप्त होती है। उन्होंने सभी को नियमित राजयोग मेडिटेशन अपनाकर स्वयं के जीवन में सुख, शांति और संतुलन लाने की प्रेरणा दी। साथ ही विश्व कल्याण और शांति की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित मेडिटेशन सत्र में उपस्थित सभी ने गहन शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक आनंद का अनुभव किया। संगीत और ध्यान के सुंदर समन्वय ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने इस अनूठे 3D इमर्सिव अनुभव की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया।

यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, आत्म-सशक्तिकरण और विश्व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सफल पहल सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Sirsa — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा-मुक्त भारत की प्रतिज्ञा
Fatehgarh Sahib
Aug 31

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा-मुक्त भारत की प्रतिज्ञा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

दराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Hyderabad
Aug 2

दराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Raipur
Aug 2

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित
Aug 2

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित

ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र, ज्याठा ठमेल में "Little Yogies Big Dream" आध्यात्मिक बाल शिविर आयोजित "Little Yogies Big Dream" आध्यात्मिक बाल शिविर आयोजित
Kathmandu
Aug 1

ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र, ज्याठा ठमेल में "Little Yogies Big Dream" आध्यात्मिक बाल शिविर आयोजित "Little Yogies Big Dream" आध्यात्मिक बाल शिविर आयोजित

ब्रह्माकुमारी पोखरा द्वारा सैनिक महाविद्यालय में "Learning Happiness – Yes, I Can!" विषय पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित
Pokhara
Aug 1

ब्रह्माकुमारी पोखरा द्वारा सैनिक महाविद्यालय में "Learning Happiness – Yes, I Can!" विषय पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित

More in Talks

Related news you may find meaningful

View All
ब्रह्माकुमारी पोखरा द्वारा सैनिक महाविद्यालय में "Learning Happiness – Yes, I Can!" विषय पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित
Pokhara
Aug 1

ब्रह्माकुमारी पोखरा द्वारा सैनिक महाविद्यालय में "Learning Happiness – Yes, I Can!" विषय पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित

वडोदरा में पुलिस अधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं के लिए सम्मान एवं प्रेरणा समारोह का आयोजन
Vadodara
Jul 31

वडोदरा में पुलिस अधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं के लिए सम्मान एवं प्रेरणा समारोह का आयोजन

Brahma Kumaris Conduct Happitude Programme at Ministry of Law & Justice
New Delhi
Jul 30

Brahma Kumaris Conduct Happitude Programme at Ministry of Law & Justice

पोरबंदर में शांति एवं सद्भावना अभियान के अंतर्गत तनावमुक्त जीवन एवं राजयोग ध्यान पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Porbandar
Jul 30

पोरबंदर में शांति एवं सद्भावना अभियान के अंतर्गत तनावमुक्त जीवन एवं राजयोग ध्यान पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

मुंबई में बीके निकुंज भाई और श्रद्धा सावंत के संवाद में तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन का संदेश
Jul 30

मुंबई में बीके निकुंज भाई और श्रद्धा सावंत के संवाद में तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन का संदेश

गुरुग्राम में एजी इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के लिए ‘वर्क–लाइफ बैलेंस’ पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Gurugram
Jul 28

गुरुग्राम में एजी इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के लिए ‘वर्क–लाइफ बैलेंस’ पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

Brahma Kumaris Conducts Stress Management Session for Ministry of Social Justice & Empowerment Officers
Gurugram
Jul 26

Brahma Kumaris Conducts Stress Management Session for Ministry of Social Justice & Empowerment Officers

राजकोट: मारवाड़ी विश्वविद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने राजयोग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक जीवन का लिया संकल्प
Rajkot
Jul 26

राजकोट: मारवाड़ी विश्वविद्यालय के 500 विद्यार्थियों ने राजयोग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं नैतिक जीवन का लिया संकल्प