अंबिकापुर: ब्रह्माकुमारीज़ सिक्योरिटी सर्विस विंग का “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान

25 जून 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ की सिक्योरिटी सर्विस विंग की रजत जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में संचालित “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का आठवाँ चरण अंबिकापुर पहुँचा। इस अवसर पर सुरक्षा बलों के जवानों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया।

अभियान दल में बीके दीपक, बीके शैलेंद्र, बीके कमल, बीके हितेश, बीके दत्ता एवं बीके संजीव शामिल रहे। दल ने सिलीपिली स्थित 10वीं बटालियन सीएएफ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, मैनपाट, सूरजपुर, बैकुंठपुर पुलिस लाइन तथा अंबिकापुर स्थानीय सेवा केंद्र में विशेष सत्रों का संचालन किया।

कार्यक्रमों में पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रसाद कुमार ठाकुर, पुलिस अधीक्षक श्री सचिंद्र चौबे, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेशा चौबे सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पुलिस जवानों एवं प्रशिक्षु रिक्रूट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में ब्रह्माकुमारीज़ के वक्ताओं ने बताया कि जिस प्रकार शांत जल में व्यक्ति अपना प्रतिबिंब स्पष्ट रूप से देख सकता है, उसी प्रकार जब मन एकाग्र और शांत होता है तो जीवन की हर परिस्थिति में सही मार्ग दिखाई देने लगता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर असीम क्षमताएँ विद्यमान हैं और “जैसा हमारा चिंतन होता है, वैसा ही हमारा व्यक्तित्व एवं जीवन का स्वरूप बनने लगता है।”

राजयोग मेडिटेशन का महत्व बताते हुए उन्होंने समझाया कि आत्मा एक बैटरी के समान है, जिसे परम शक्ति, परमात्मा रूपी पावर हाउस से जोड़ने पर आत्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता, धैर्य एवं निर्णय क्षमता का विकास होता है। इस आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से व्यक्ति स्वयं को सुदृढ़ बनाकर राष्ट्र निर्माण में भी प्रभावी योगदान दे सकता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षा बलों के जवानों में मानसिक दृढ़ता, तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना था, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक आत्मविश्वास, संतुलन एवं उत्कृष्टता के साथ कर सकें।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Ambikapur — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश
Saratov
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

More in Talks

Related news you may find meaningful

View All
Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi
Aug 4

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot
Aug 4

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित

ब्रह्माकुमारी पोखरा द्वारा सैनिक महाविद्यालय में "Learning Happiness – Yes, I Can!" विषय पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित
Pokhara
Aug 1

ब्रह्माकुमारी पोखरा द्वारा सैनिक महाविद्यालय में "Learning Happiness – Yes, I Can!" विषय पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित

वडोदरा में पुलिस अधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं के लिए सम्मान एवं प्रेरणा समारोह का आयोजन
Vadodara
Jul 31

वडोदरा में पुलिस अधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं के लिए सम्मान एवं प्रेरणा समारोह का आयोजन

Brahma Kumaris Conduct Happitude Programme at Ministry of Law & Justice
New Delhi
Jul 30

Brahma Kumaris Conduct Happitude Programme at Ministry of Law & Justice

पोरबंदर में शांति एवं सद्भावना अभियान के अंतर्गत तनावमुक्त जीवन एवं राजयोग ध्यान पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
Porbandar

मुंबई में बीके निकुंज भाई और श्रद्धा सावंत के संवाद में तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन का संदेश