Brahma Kumaris
Back to Rajyog Meditation
Sahyog Se Hoga Sarvoday

Sahyog Se Hoga Sarvoday

Mahendra Kapoor

6:03

Lyrics

सहयोग से होगा सर्वोदय

सहयोग से होगा सर्वोदय, सब सुनो हे इंसानो

सहयोग करो, सहयोग करो, ओ प्रभु की संतानो

ओ प्रभु की संतानो

अब दूर नहीं मंज़िल अपनी

अब दूर नहीं मंज़िल अपनी, शान्ति के परवानो

सहयोग करो, सहयोग करो, ओ प्रभु की संतानो

ओ प्रभु की संतानो

 

सहयोग का यह आन्दोलन है, सद्भाव का आन्दोलन

सद्भाव का आन्दोलन

देते हैं समस्त जगत को आज हम, इक सात्त्विक चिन्तन

इक सात्त्विक चिन्तन

बन्धुत्व भाव के गौरव को

बन्धुत्व भाव के गौरव को, ओ जग वालों जानो

सहयोग करो, सहयोग करो, ओ प्रभु की संतानो

ओ प्रभु की संतानो

 

आओ हम सब मिलकर कर दें, इस विश्व का रूप नया

इस विश्व का रूप नया

हर इक मानव में प्रेम जगे, हर इक मानव में दया

हर इक मानव में दया

आपस के भाईचारे की

आपस के भाईचारे की, महिमा तुम पहचानो

सहयोग करो, सहयोग करो, ओ प्रभु की संतानो

ओ प्रभु की संतानो

 

हम शुरू करें आओ फिर से, पूर्वजों की परम्परा

पूर्वजों की परम्परा

एक ही सूत्र में बाँधे हम, ये सारी वसुन्धरा

ये सारी वसुन्धरा

इस जग में कोई पराया नहीं

इस जग में कोई पराया नहीं, सबको अपना मानो

सहयोग करो, सहयोग करो, ओ प्रभु की संतानो

ओ प्रभु की संतानो

 

सहयोग से होगा सर्वोदय, सब सुनो हे इंसानो

सहयोग करो, सहयोग करो, ओ प्रभु की संतानो

ओ प्रभु की संतानो

ओ प्रभु की संतानो

ओ प्रभु की संतानो

ओ प्रभु की संतानो

 

More from Rajyog Meditation

View All
1
Mere Pyare Bano Rajyogi

Mere Pyare Bano Rajyogi

Mahendra Kapoor·5:42
2
Rajyog Ka Prayog Kar

Rajyog Ka Prayog Kar

Jyoti Gokarna·5:47
3
Rajyogi Banke Seekho

Rajyogi Banke Seekho

Mahendra Kapoor·5:00
4
Yog Ke Marg Par Hum Bulate

Yog Ke Marg Par Hum Bulate

Anuradha paundwal·7:50
5
Sab Mein Ho Sahyog Bhavana

Sab Mein Ho Sahyog Bhavana

Suresh Wadkar·3:29