“रिफाइन स्थिति की पहचान”
जैसे साइन्स रिफाईन होती जाती है ऐसे अपने आप में साइलेन्स की शक्ति वा अपनी स्थिति रिफाईन होती जा रही है? जब रिफाईन चीज होती है उसमें क्या-क्या विशेषता होती है? रिफाईन चीज जो होती है उनकी क्वान्टिटी भले कम होती है, लेकिन क्वालिटी पावरफुल होती है। जो चीज रिफाईन नहीं होगी उसकी क्वान्टिटी ज्यादा, क्वालिटी कम होगी। तो यहाँ भी जबकि रिफाईन होते जाते हैं तो कम समय, कम संकल्प, कम इनर्जी में जो कर्तव्य होगा वह सौगुणा होगा और हल्कापन भी हो जाता। हल्केपन की निशानी होगी - वह कब नीचे नहीं आयेगा, ना चाहते भी स्वत: ही ऊपर स्थित रहेगा। यह है रिफाईन क्वालिफिकेशन। तो अपने में यह दोनों विशेषताएं अनुभव होती जाती हैं? भारी होने कारण मेहनत ज्यादा करनी होती है। हल्का होने से मेहनत कम हो जाती है। तो ऐसे नेचुरल परिवर्तन होता जाता है। यह दोनों विशेषताएं सदा अटेन्शन में रहें। इसको सामने रखते हुए अपनी रिफाईननेस को चेक कर सकते हो। रिफाईन चीज जास्ती भटकती नहीं। स्पीड पकड़ लेती है। अगर रिफाईन नहीं होगी, किचड़ा मिक्स होगा तो स्पीड पकड़ नहीं सकेगी, निर्विघ्न चल नहीं सकेंगे। एक तरफ जितना-जितना रिफाईन हो रहे हो, दूसरे तरफ उतना ही छोटी-छोटी बातें वा भूलें वा संस्कार जो हैं उनका फाईन भी बढ़ता जा रहा है। एक तरफ वह नज़ारा, दूसरे तरफ रिफाईन होने का नज़ारा, दोनों का फोर्स है। अगर रिफाईन नहीं तो फाईन समझो। दोनों साथ-साथ नज़ारे दिखाई दे रहे हैं। वह भी अति में जा रहा है और यह भी अति प्रत्यक्ष रूप में दिखाई देता जा रहा है। गुप्त अब प्रख्यात हो रहा है। तो जब दोनों बातें प्रत्यक्ष हों, उसी अनुसार ही तो नम्बर बनेंगे।
माला हाथ से नहीं पिरोनी है। चलन से ही स्वयं अपना नम्बर ले लेते हैं। अभी नम्बर फिक्स होने का समय आ रहा है। इसलिए दोनों बातें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं और दोनों को देखते हुए साक्षी हो हर्षित रहना है। खेल भी वही अच्छा लगता है जिसमें कोई बात की अति होती है। वही सीन अति आकर्षण वाली होती है। अभी भी ऐसी कश्मकश की सीन चल रही है। देखने में मज़ा आता है ना? वा तरस आता है? एक तरफ को देख खुश होते, दूसरे तरफ को देख रहम पड़ता। दोनों का खेल चल रहा है। आज खेल दिखाया कि पर्दे पर क्या चल रहा है। वतन से तो बहुत स्पष्ट दिखाई देता है। जितना जो ऊंच होता है उनको स्पष्ट दिखाई देता है। जो नीचे स्टेज पर पार्टधारी हैं उनको कुछ दिखाई दे सकता है! साक्षी हो ऊपर से सभी स्पष्ट दिखाई देता है। आज वतन में वर्तमान खेल की सीन देख रहे थे। अच्छा!
