देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित
  • भोपाल में राज्य स्तरीय नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का आयोजन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के सुख शांति भवन में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती मंगूबाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्थानीय प्रभारी बीके नीता दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा तथा मुरैना की प्रभारी बीके रेखा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जन-जागरण और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने पर बल दिया।

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 3
  • सिरसा में पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने दिलाई नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा

हरियाणा के सिरसा स्थित आनंद सरोवर सेवा केन्द्र में आयोजित भव्य समारोह में उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष सिंगला तथा समाजसेवी सुरेश मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि नशा मनुष्य को विनाश की ओर ले जाता है, जबकि नशा मुक्त व्यक्ति सहज ही आंतरिक विकारों से भी मुक्त होने लगता है। स्थानीय प्रभारी बीके बिंदु दीदी ने उपस्थित सभी को नशा मुक्त जीवन की सामूहिक शपथ दिलाई।

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 6
  • छतरपुर, दिल्ली में विश्व शांति एवं नशा मुक्त भारत के लिए सामूहिक राजयोग मेडिटेशन

राजधानी दिल्ली के छतरपुर स्थित मार्कंडेय मंदिर में मुख्य आयोजन से पूर्व हजारों ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने एक साथ राजयोग मेडिटेशन कर विश्व शांति, सद्भाव एवं नशा मुक्त भारत के लिए शक्तिशाली शुभ संकल्प किए। इस अवसर पर बीके शुक्ला दीदी, बीके आशा दीदी तथा पांडव भवन की प्रभारी बीके पुष्पा दीदी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ बीके बहनें उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक राजयोग मेडिटेशन के सकारात्मक संकल्प सम्पूर्ण विश्व के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 9
  • नागपुर में हजारों लोगों ने ली नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा

नागपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के विश्व शांति सरोवर में आयोजित विशाल कार्यक्रम में हजारों भाई-बहनों एवं नागरिकों ने एक स्वर में नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा ली। नागपुर सबज़ोन की प्रभारी बीके रजनी दीदी एवं सह-प्रभारी बीके मनीषा दीदी के निर्देशन में राजयोग मेडिटेशन कराया गया तथा विश्व शांति एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक संकल्प किए गए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षक बीके प्रेम प्रकाश भाई, एसडीओ वंदना सर्वेंगपते तथा उद्योगपति सुशील अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 12
  • पानीपत में जनसहभागिता से नशा मुक्त भारत का संदेश

हरियाणा के पानीपत स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के ज्ञान मान सरोवर में स्थानीय निदेशक बीके भारत भूषण भाई के निर्देशन में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार एवं इसराना के एसडीएम नवीन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं से नशे के विरुद्ध जन-जागरण अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत के निर्माण में जनसहभागिता सबसे बड़ी शक्ति है। इस अवसर पर पानीपत सर्कल प्रभारी बीके सरला दीदी तथा हुड्डा सेवा केन्द्र की प्रभारी बीके सुनीता सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 15
  • अहमदाबाद जीजीआरसी में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

गुजरात के जीजीआरसी (Gujarat Global Retreat Centre), इंद्रप्रस्थ स्थित ओम शांति ऑडिटोरियम में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया तथा राज्यपाल देवव्रत आचार्य का शुभकामना संदेश सुनाया गया। जीजीआरसी के निदेशक बीके डॉ. मुकेश भाई ने अभियान का उद्देश्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेश ब्रह्मभट्ट, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अहमदाबाद की सहायक निदेशक शोभना वारैया तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सामूहिक नशा मुक्ति प्रतिज्ञा दिलाई गई। अभियान यात्रियों को ध्वज एवं कलश प्रदान कर जन-जागरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

देशभर में ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित — article photo 18

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

This Campaigns & Projects update deserves to reach more people.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश
Saratov
Aug 5

रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi
Aug 4

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot
Aug 4

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

हैदराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Hyderabad
Aug 2

हैदराबाद के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
Raipur
Aug 2

रायपुर के शांति सरोवर में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

Brahma Kumaris Launches 10 Crore Drug-Free Pledge Mega Campaign in Bihar
Patna
Aug 2

Brahma Kumaris Launches 10 Crore Drug-Free Pledge Mega Campaign in Bihar