भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित मध्य प्रदेश विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के दौरान ब्रह्माकुमारीज़ के स्पोर्ट्स विंग द्वारा एक अनूठी आध्यात्मिक पहल की गई। खेल गांव में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के अवसर पर भोपाल के नीलबड़ सेवा केंद्र के सहयोग से सूक्ष्म सौ – नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विशेष माइंड हैप्पीनेस आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं जागरूकता स्टॉल लगाया गया।
“Choose Happiness, Choose Positivity” अर्थात् खुशी चुनें, सकारात्मकता चुनें, थीम पर आधारित इस स्टॉल के माध्यम से खिलाड़ियों, युवाओं एवं दर्शकों को राजयोग मेडिटेशन, मानसिक प्रसन्नता और नशामुक्त जीवन का महत्व समझाया गया।
स्टॉल का विशेष आकर्षण वीआर (Virtual Reality) तकनीक के माध्यम से मेडिटेशन का अनुभव रहा। इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों को ध्यान की अनुभूति कराने के साथ-साथ मन की शांति, एकाग्रता और सकारात्मक चिंतन के महत्व से परिचित कराया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया। ब्रह्माकुमारीज़ की इस पहल के माध्यम से प्रेरित किया गया कि जिस प्रकार नियमित अभ्यास से शरीर मजबूत बनता है, उसी प्रकार राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से मन को शांत, स्थिर और शक्तिशाली बनाया जा सकता है।
इस आध्यात्मिक पहल ने खेल के साथ मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्मिक सशक्तिकरण के महत्व को भी उजागर किया। खिलाड़ियों और युवाओं को संदेश दिया गया कि सच्ची खुशी बाहरी उपलब्धियों के साथ-साथ आंतरिक शांति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली में निहित है।
ब्रह्माकुमारीज़ की इस पहल ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के मंच पर आध्यात्मिकता, सकारात्मकता और नशामुक्त जीवन का प्रेरणादायी संदेश प्रसारित किया।




























