ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन, माउंट आबू स्थित विशाल डायमंड हॉल में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संत-महात्माओं एवं आध्यात्मिक विभूतियों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे स्वस्थ, संस्कारवान और व्यसनमुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम में मुंबई से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद गिरी महाराज ने कहा कि
आज भौतिक सुख-सुविधाओं के बावजूद मनुष्य मानसिक शांति की तलाश में है। ऐसे समय में मेडिटेशन मन को स्वस्थ, शांत और शक्तिशाली बनाने का प्रभावशाली माध्यम है।
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित श्री गंगागिरी महाराज संस्थान के मठाधिपति महंत रामगिरी महाराज ने कहा कि
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा तन और मन की शुद्धि के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। पुणे से पधारी साध्वी आचार्य जौली ने भी अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा किए और संस्थान की सेवाओं की प्रशंसा की।
इस अवसर पर 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान में कर्नाटक जोन के अंतर्गत उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेडिकल विंग के सचिव एवं अभियान के संयोजक बी.के. डॉ. बनारसी लाल तथा गीता ज्ञान विशेषज्ञ बी.के. उषा दीदी ने विभिन्न सबजोन की निदेशिकाओं एवं वरिष्ठ सेवाधारियों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में बेलगाम सबजोन की निदेशिका बी.के. अंबिका दीदी, हुबली सबजोन की निदेशिका बी.के. निर्मला दीदी एवं बी.के. डॉ. बसवराज भाई, गुलबर्गा सबजोन की निदेशिका बी.के. विजय दीदी, मैसूर सबजोन की निदेशिका बी.के. लक्ष्मी दीदी, बेंगलुरु वी.वी. पुरम सबजोन की निदेशिका बी.के. अंबिका दीदी, सिटी सबजोन की निदेशिका बी.के. लीला दीदी तथा कुमारापार्क सबजोन की निदेशिका बी.के. सरोजा दीदी शामिल रहीं।
कार्यक्रम में बी.के. नारायण भाई, राजीव नवापारा सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के. पुष्पा दीदी तथा अहमदनगर के बी.के. डॉ. दीपक हरके सहित बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहन उपस्थित रहे। समारोह में संत-महात्माओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
संत-महात्माओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यसनमुक्त जीवन से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मन भी शुद्ध और शांत रहता है। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन को मानसिक शांति एवं आत्मिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताया।
यह समारोह नशामुक्त समाज के निर्माण, आध्यात्मिक जागृति और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ के निरंतर प्रयासों का प्रेरणादायक उदाहरण बना।





























