भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से चलाए जा रहे "10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान" के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़, मंडी गोविंदगढ़ सेवा केन्द्र द्वारा एस.एन.ए.एस. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रातःकालीन सभा के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ, सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नशा-मुक्त जीवन जीने तथा समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बनाने की शपथ ली।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने इस जनजागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। ब्रह्मा कुमारीज़ ने विद्यालय प्रबंधन तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के प्रति इस प्रेरणादायक अभियान में सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम युवाओं में नशा-मुक्त जीवनशैली, आत्मजागरूकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।


















