Brahma Kumaris

चित्तौड़गढ़: संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन कार्यक्रम का आयोजन

चित्तौड़गढ़: संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन कार्यक्रम का आयोजन
2 min

18 दिसंबर 2025 , चित्तौड़गढ़

ब्रह्माकुमारीज़ गांधी नगर सेवा केंद्र, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में समाज सेवा प्रभाग द्वारा “संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” विषय पर 18 दिसंबर 2025, सायं 5:00 बजे केशव माधव सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री चंद्रमान सिंह आख्या जी रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष श्री अमरक जी, अरबन बैंक की एमडी एवं राष्ट्रीय सेवासंघ महिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना विजरानी जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी अंकिता बहन रहीं, जिन्होंने सरल, तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने वरिष्ठजनों को अनुभवों का खजाना बताते हुए सेवा, संयम एवं आध्यात्मिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान ध्यान, शपथ एवं सकारात्मक संकल्प भी कराया गया।

अंत में सभी वरिष्ठ नागरिकों का ईश्वरीय प्रसाद, तिलक एवं प्रेरणादायी उपहार देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम आध्यात्मिक सशक्तिकरण, सम्मान और सकारात्मकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Chittorgarh — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण
Abu Road
Jun 17

ब्रह्माकुमारीज़ तपोवन, आबू रोड में कृषि विशेषज्ञों को मिला योगिक खेती का प्रशिक्षण

ओम शांति रिट्रीट सेंटर में “Choose Right, Live Right” थीम पर तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन बाल शिविर का भव्य समापन
Gurugram
Jun 16

ओम शांति रिट्रीट सेंटर में “Choose Right, Live Right” थीम पर तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन बाल शिविर का भव्य समापन

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
Kathmandu
Jun 15

काठमांडू में “आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण” राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन
Nagpur
Jun 14

आबूरा से नागपुर 1000 किलोमीटर आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा का सफल समापन

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ
Raipur
Jun 8

रायपुर के शांति शिखर में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा “स्व सशक्तिकरण से राष्ट्रीय सशक्तिकरण” अभियान का शुभारंभ

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
Valsad
Jun 7

मेरिल एकेडमी, वापी में “नशा नहीं, नई दिशा चुनें” विषय पर प्रेरणादायक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन