Brahma Kumaris

जयपुर पीस पैलेस सेवाकेंद्र पर सोशल विंग द्वारा समाज सेवी संस्थाओं हेतु विशेष कार्यक्रम

जयपुर पीस पैलेस सेवाकेंद्र पर सोशल विंग द्वारा समाज सेवी संस्थाओं हेतु विशेष कार्यक्रम

जयपुर श्रीनिवास नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज "पीस पैलेस" सेवाकेंद्र पर सोशल विंग के अंतर्गत समाज सेवी संस्थाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भ्राता सीताराम अग्रवाल (पूर्व निदेशक, राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड - RIICO, निदेशक मंगला सरिया एवं भाजपा सदस्य एवं समाज सेवी) तथा भ्राता जगदीश सोमानी (विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन अध्यक्ष एवं उद्योगपति) पधारे।

इस अवसर पर लगभग 25 संस्थाओं के 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ब्र.कु. कविता बहन ने अपने संदेश में कहा कि यदि समाज सेवा में आध्यात्मिकता को अपनाया जाए तो इसके परिणाम और भी बेहतर होंगे। आध्यात्मिकता के माध्यम से ही आत्म-चरित्र निर्माण संभव है और इसी आधार पर प्रत्येक समाज सेवी को समृद्ध समाज निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देना चाहिए।

ब्र.कु. मुकेश भाई (प्रोफेसर ट्रेनिंग सेल, जे.इ.सी.आर.सी. कॉलेज, जयपुर एवं डायरेक्टर थॉट लैब) ने समाज सेवा प्रभाग, माउंट आबू की सेवाओं की जानकारी दी तथा आगामी 24 व 25 अगस्त को श्रीनिवास नगर सेवा केंद्र पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की घोषणा की। उन्होंने सभी संस्थाओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने अपना-अपना परिचय भी प्रस्तुत किया।

भाग लेने वाली प्रमुख संस्थाओं में भारतीय मजदूर संगठन, रोटरी क्लब, गायत्री परिवार, लाडो महिला फाउंडेशन, खांडल विप्र विश्व परिषद फाउंडेशन, न्याय फाउंडेशन, रंग कलश संस्थान, विश्व हिंदू परिषद, अन्नपूर्णा फाउंडेशन आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने रक्तदान अभियान हेतु पोस्टर का विमोचन किया और सभी संस्थाओं को इस पुण्य कार्य में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सेवा केंद्र प्रभारी ब्र.कु. हेमलता बहन ने सभी को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया, जिससे उपस्थितजन गहन शांति की अनुभूति कर सके। तत्पश्चात सभी संस्थाओं का सम्मान किया गया तथा समापन पर सभी ने ब्रह्माभोजन स्वीकार कर कार्यक्रम की सराहना की।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Talks news from Jaipur — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।
Rewa
Jul 8

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश
Amritsar
Jul 6

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन
Mumbai
Jul 6

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश
Georgetown
Jul 5

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
Jul 5

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित

स्केल अप इंडिया समिट में ब्रह्माकुमारीज़ बिजनेस एवं इंडस्ट्री विंग द्वारा आध्यात्मिक सेवा प्रदर्शनी आयोजित
Mumbai
Jul 5

स्केल अप इंडिया समिट में ब्रह्माकुमारीज़ बिजनेस एवं इंडस्ट्री विंग द्वारा आध्यात्मिक सेवा प्रदर्शनी आयोजित

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया
Abu Road
Jul 5

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत उदयपुर के किसानों ने तपोवन में शाश्वत योगिक खेती का अध्ययन किया

ज्ञान सरोवर, आबू राज में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" का प्रेरणादायी समापन
Abu Raj
Jul 5

ज्ञान सरोवर, आबू राज में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित "रिफॉर्म्स उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026" का प्रेरणादायी समापन