Brahma Kumaris

जयपुर श्रीनिवास नगर में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

Shiv Jayanti
जयपुर श्रीनिवास नगर में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

दिनांक 8 फरवरी 2026 को जयपुर के श्रीनिवास नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ “पीस पैलेस” सेवाकेंद्र पर 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती का आयोजन अत्यंत धूमधाम, उमंग और उत्साह के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर भ्राता अभिमन्यु शर्मा, अध्यक्ष राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही श्री श्री 1008 महाराज सीताराम दास कदम की डूंगरी जी की शिष्यासाध्वी गुरु मां भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं केक कटिंग से किया गया। इस अवसर पर अजमेर संभाग संचालिका ब्रह्माकुमारी शांता दीदी, पीस पैलेस प्रभारी ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन के साथ काजल बहन, मीना बहन एवं कविता बहन भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान शिव चरित्र पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा 12 ज्योर्तिलिंगम झांकी का भी आकर्षक आयोजन किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा भाव से देखा।

ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए राजयोग मेडिटेशन द्वारा शांति की गहन अनुभूति कराई।

ब्रह्माकुमारी कविता बहन ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि हमें शिव को अपनी बुराइयों रूपी कड़वाहट अर्पित कर स्वयं को पवित्र और शुद्ध बनाना चाहिए।

साध्वी गुरु मां ने कहा कि संस्था की बहनें शक्ति स्वरूपा शिव शक्तियां हैं, जो विश्वभर में ज्ञान की गंगा बहा रही हैं।

भ्राता अभिमन्यु शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में समाज को शांति की अत्यधिक आवश्यकता है और ब्रह्माकुमारी संस्था इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में आदरणीय शांता दीदी जी ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया एवं शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात शिव शिव ध्वजारोहण किया गया, ध्वज के नीचे सभी ने प्रतिज्ञाएं लीं तथा अंत में प्रभु प्रसाद का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ-साथ अनेक नए लोग भी जुड़े और इस प्रकार सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। संपूर्ण आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संदेश देने वाला सिद्ध हुआ।

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Festivals & Celebrations news from Jaipur — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।
Rewa
Jul 8

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने ब्रह्माकुमारीज़ के "नशा मुक्त भारत महाअभियान" की सराहना की।

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न
Kolkata
Jul 8

विजय दुर्ग स्थित ईस्टर्न कमांड मुख्यालय में रक्षा कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति एवं आंतरिक शक्ति विकास शिविर संपन्न

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration
New York
Jul 8

UN DGC Opens New Civil Society Resource Center to Strengthen Global Collaboration

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित
Kolkata
Jul 7

अंतरराष्ट्रीय बैंक दिवस पर SBI CCGRO East, कोलकाता में "सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन" विषयक कार्यक्रम आयोजित

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश
Amritsar
Jul 6

अटारी-वाघा बॉर्डर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 20,000 लोगों तक पहुँचा व्यसनमुक्ति एवं राजयोग का प्रेरक संदेश

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन
Mumbai
Jul 6

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश
Georgetown
Jul 5

गयाना में ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षीय स्वर्णिम सेवा यात्रा का भव्य उत्सव — राष्ट्रपति ने नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक नेतृत्व का दिया संदेश

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
Jul 5

अटलादरा एवं रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित

More in Festivals & Celebrations

Related news you may find meaningful

View All
अमरनाथ यात्रा-2026 से पूर्व जम्मू में तवी नदी तट पर भव्य महाआरती, ब्रह्माकुमारीज़ की गरिमामयी सहभागिता
Jammu
Jul 1

अमरनाथ यात्रा-2026 से पूर्व जम्मू में तवी नदी तट पर भव्य महाआरती, ब्रह्माकुमारीज़ की गरिमामयी सहभागिता

चेन्नई में  ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न
Chennai
Jun 21

चेन्नई में ब्रह्माकुमारीज़ के 90 वर्षों की गौरवशाली आध्यात्मिक सेवा का भव्य उत्सव संपन्न

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening
Mumbai
Apr 19

Inauguration of “Prabhu Prerna” Meditation Center at Vasai East Inspires Spiritual Awakening

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन
Mumbai
Apr 18

मुंबई के मलाड वेस्ट में ब्रह्माकुमारीज़ के नए मेडिटेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम
Mohali
Apr 14

मोहाली में बैसाखी पर्व पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नगर कीर्तन का भावपूर्ण स्वागत – सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास
Pali
Mar 29

सादड़ी, राजस्थान: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रिट्रीट सेंटर का प्रथम फेज शिलान्यास

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में स्वर मंजरी स्टूडियो के शुभारंभ पर भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या
Gurugram
Mar 28

ओम शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में स्वर मंजरी स्टूडियो के शुभारंभ पर भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या

भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ
Bhopal
Mar 28

भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ