डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में आयोजित नमस्ते डेनमार्क 2026 कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ परिवार द्वारा आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं राजयोग सेवा का आयोजन किया गया। व्यस्त कार्यक्रम के बीच अनेक लोगों ने ब्रह्माकुमारीज के स्टॉल पर पहुंचकर कुछ क्षण ध्यान किया और आत्मिक शांति का अनुभव किया।
आध्यात्मिक प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को आत्मा, परमात्मा, तीन लोक, सृष्टि चक्र तथा राजयोग मेडिटेशन से संबंधित जानकारी दी गई। प्रदर्शनी ने आगंतुकों को भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग के अभ्यास से परिचित होने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम में रक्षाबंधन सेवा विशेष आकर्षण रही। डेनमार्क में भारत के राजदूत मनीष प्रभात एवं उनकी धर्मपत्नी ने भी ब्रह्माकुमारीज के स्टॉल पर पहुंचकर रक्षाबंधन समारोह में सहभागिता की।
नमस्ते डेनमार्क 2026 भारतीय संस्कृति के उत्सव के साथ-साथ भारत की आध्यात्मिक विरासत और राजयोग संदेश को साझा करने का माध्यम बना।

















