21 अगस्त को वाशी, नवी मुंबई में आयोजित नवी मुंबई महानगरपालिका की महासभा में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से ब्रह्माकुमारी शीला दीदी ने विशेष रूप से सहभागिता की।
कार्यक्रम में महापौर सुजाता पाटील, जॉइंट कमिश्नर सुनील पवार, 250 से अधिक नगरसेवक एवं नगरसेविकाएं, विभिन्न विभागों के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट, पत्रकार तथा विभिन्न मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी शीला दीदी ने सभी से व्यसनों को छोड़ने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित सभी को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई तथा जीवन में आंतरिक शांति, सकारात्मकता एवं आत्मबल बढ़ाने के लिए राजयोग ध्यान का अभ्यास भी कराया।
नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल रहा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता का संदेश प्राप्त किया।




















