नवी मुंबई के वाशी क्षेत्र में स्थित नेपाली संगठन पशुपति नाथ एकता सामाजिक संस्था द्वारा नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों एवं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक विशेष शोक सभा एवं शांति प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था के प्रमुख सलाहकार श्री पदम पाण्डेय एवं अध्यक्ष श्रीमती कृति आगरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से शीला दीदी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शीला दीदी ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित सभी पीड़ितों के लिए तथा बाढ़ में अपने प्राण गंवाने वाली दिवंगत आत्माओं के लिए शांति प्रार्थना की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सभी आत्माओं को शांति एवं शक्ति का दान दिया।
इस अवसर पर शीला दीदी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को शांति, धैर्य और सांत्वना का संदेश दिया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में आत्मिक शक्ति एवं सकारात्मक चिंतन बनाए रखने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, करुणा एवं शांति से भरपूर रहा। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों को शक्ति प्रदान करने के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की।






















