Brahma Kumaris

रक्तदान जागरूकता रैली - परबतसर

रक्तदान जागरूकता रैली - परबतसर

राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में परबतसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, परबतसर से एक रक्तदान जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में शहर के अनेक विशिष्ट व्यक्तियों, स्काउट-गाइड, स्टूडेंट्स तथा बाबा के बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए विद्यालय में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर *स्थानीय प्रशासन का सहयोग अत्यंत सराहनीय* रहा।

रैली का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, परबतसर के उप-प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र मंडल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर ओमप्रकाश तोलिया, उप जिला चिकित्सा प्रभारी, परबतसर रहे।

इस रैली के माध्यम से लगभग *200 लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित* हुए और रक्तदान के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

यह आयोजन दादी प्रकाशमणि जी के सेवाधारी जीवन की प्रेरणा से जनहित और समाज कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Didwana Kuchaman — share it with someone who cares.