Brahma Kumaris

रोइंग में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र आयोजित

रोइंग में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र आयोजित
1 min

ब्रह्माकुमारीज़ रोइंग सेवाकेंद्र द्वारा सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय, चेता में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बीके सुमी बहन ने नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी को नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया।

इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को स्वस्थ व सशक्त बनाने कि प्रतिज्ञा ली। वातावरण आत्मिक ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों से परिपूर्ण रहा।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Lower dibang valley — share it with someone who cares.