तोशाम, हरियाणा में दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र द्वारा विभिन्न सामाजिक, आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बीके मंजू दीदी के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग, समाज सेवा प्रभाग, स्थानीय प्रशासन, शिक्षण संस्थानों एवं समाजसेवियों का सहयोग रहा।
विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशामुक्ति, मेडिटेशन और काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 5500 से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं ने नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली।
इस अवसर पर पंजाबी धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 58 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहयोग दिया।
दादी प्रकाशमणि जी के स्मृति दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों को मधुबन से लाई गई पावन राखियां बांधी गईं तथा उन्हें ईश्वरीय सौगात एवं ब्लेसिंग कार्ड प्रदान किए गए।
कैरू, सरल, जमालपुर और भुरटाना उप-सेवाकेंद्रों में भी सत्संग, ध्यान एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्ति, रक्तदान, भाईचारे और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।






















