इंदौर | ज्ञान शिखर ओम शांति भवन

ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर इंदौर के ज्ञान शिखर ओम शांति भवन में दो दिवसीय विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान आयोजित किया गया। अभियान में 210 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर का शुभारंभ इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका बीके हेमलता दीदी सहित विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। बीके हेमलता दीदी ने कहा कि जरूरतमंद को रक्त देना मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य और महायज्ञ है। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, ब्लड डोनर बैज, वरदान कार्ड एवं ईश्वरीय संदेश युक्त पत्र देकर सम्मानित किया गया।


महसाना | गॉडली पैलेस

महसाना सेवा केंद्र द्वारा दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गॉडली पैलेस में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। महसाना जेसीस ब्लड बैंक के सहयोग से हुए इस शिविर में ब्रह्माकुमारीज के भाई-बहनों एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 92 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर का शुभारंभ विधायक मुकेश भाई पटेल ने किया। बीके सरला दीदी ने दादी प्रकाशमणि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मानव सेवा की प्रेरणा दी।

जींद | विवेकानंद नगर सेवा केंद्र

जींद स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के विवेकानंद नगर सेवा केंद्र में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। शिविर में लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। जींद सिविल अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग किया। बीके विजय दीदी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है और स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

















