वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, मुंबई में एक प्रेरणादायी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजयोगिनी बी.के. डॉ. नलिनी दीदी जी द्वारा 80 वर्ष की आयु में श्रीकृष्ण पर आधारित बनाए गए रेखाचित्रों की कला प्रदर्शनी “It’s Never Too Late in Life” आयोजित की गई।
कार्यक्रम के अवसर पर बी.के. निकुंज भाई की पुस्तक “Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life” का विमोचन भी किया गया। पुस्तक में आध्यात्मिक दृष्टिकोण के साथ-साथ वर्तमान जीवन और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रेरणादायी अनुभवों एवं विचारों को प्रस्तुत किया गया है।
कार्यक्रम में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ. विजय कलंत्री, बेलारूस गणराज्य की मुंबई स्थित महावाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि, श्रीलंका लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य की मुंबई स्थित महावाणिज्य दूत शिरानी अरियार्थने, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की निदेशक प्रिया पांसरे, ब्रह्माकुमारीज घाटकोपर सबजोन की प्रभारी बी.के. शकु दीदी, बी.के. विष्णुप्रिया, कोलाबा सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के. गायत्री सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कला प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। विशेष रूप से 80 वर्ष की आयु में नए सिरे से अपनी कला प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के प्रयास को यह संदेश देने वाला बताया गया कि नई शुरुआत के लिए कभी देर नहीं होती।
इस अवसर पर डॉ. विजय कलंत्री ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में दोनों आयोजनों की मेजबानी को गौरवपूर्ण बताते हुए भारतीय आध्यात्मिकता और मूल्यों की वैश्विक महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम ने आध्यात्मिकता, कला, सकारात्मक सोच और जीवन में नई शुरुआत का प्रेरणादायी संदेश दिया।




























