रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें

रेडियो मधुबन द्वारा सामुदायिक सेवाओं के 15 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा वर्ष 2025-26 के दौरान की गई विविध आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सशक्तिकरण पहलों की एक प्रेरणादायक झलक प्रस्तुत की गई। इस अवधि में रेडियो मधुबन ने भारत के विभिन्न रेडियो स्टेशनों जैसे ऑल इंडिया रेडियो, कमर्शियल रेडियो तथा सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के साथ अपने आध्यात्मिक कार्यक्रमों एवं बाबा के गीतों को साझा कर आध्यात्मिक संदेश का व्यापक प्रसार किया।

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें — article photo 2

“हिंसा को नो” अभियान के अंतर्गत 384 जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया तथा 20 हितधारकों जैसे डॉक्टरों, पुलिस अधिकारियों आदि के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएं संपन्न हुईं। 150 से अधिक रेडियो प्रसारणों के माध्यम से घरेलू हिंसा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई गई, जिसमें 65 महिलाओं को परिस्थितिनुसार कानूनी सहयोग भी प्रदान किया गया। 432 एपिसोड्स के माध्यम से 12,158 लोगों को आध्यात्मिक जागरूकता एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें — article photo 4रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें — article photo 5

सामुदायिक कल्याण के अंतर्गत 10,500 से अधिक लोगों को कंबल, 10,500 से अधिक बच्चों को स्टेशनरी, 25 बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए तथा “स्वयंशक्ति” पहल के माध्यम से 15 महिलाओं को स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 100 महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र प्रशिक्षण की सुविधा दी गई। “स्वतंत्र स्वर” कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त परिवार के अधिकार के प्रति जागरूकता लाई गई तथा महिलाओं के लिए रचनात्मक खेलों का आयोजन किया गया।

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें — article photo 7

रेडियो मधुबन के वार्षिक उत्सव पर नियमित श्रोताओं को सम्मानित किया गया एवं पांच महिलाओं को नया व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु सहयोग दिया गया। हैदराबाद में आयोजित यूनेस्को कार्यशाला में आदिवासी भाषाओं के संरक्षण पर चर्चा की गई तथा यूनेस्को एवं ICRW के सहयोग से “Changing Mentalities” परियोजना में देश के नौ अन्य रेडियो स्टेशनों के साथ सहभागिता की गई।

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें — article photo 9

ग्लोबल समिट के दौरान विशिष्ट अतिथियों के लगभग 60 साक्षात्कार लिए गए तथा लगभग 70 मारवाड़ी एवं हिंदी गीतों का निर्माण किया गया। “नई दुनिया” कार्यक्रम के 100 एपिसोड्स में जलवायु परिवर्तन एवं जैव विविधता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया। युवा मंच के अंतर्गत 40 करियर मार्गदर्शन सत्र एवं साइबर सुरक्षा कार्यशालाएं आयोजित की गईं।

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें — article photo 11

ब्रह्मा बाबा के जीवन पर आधारित पुस्तक का रेडियो नाट्य रूपांतरण कर 30 एपिसोड्स तैयार किए गए, जो स्पॉटिफाई एवं यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। दादी रतन मोहिनी जी की आध्यात्मिक विरासत पर आधारित नए कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें — article photo 13

ऑनलाइन कार्यक्रम “बातें मुलाकातें” के अंतर्गत दो वर्षों में देश-विदेश के 800 प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साक्षात्कार रिकॉर्ड एवं प्रसारित किए गए। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से दिल्ली, पंजाब एवं राजस्थान में 18 साइबर एवं मोबाइल सुरक्षा कार्यशालाएं आयोजित की गईं। आदिवासी युवाओं के लिए 5 धनुर्विद्या प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 250 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें — article photo 15

रेडियो मंजीरा 90.8 एफएम को “Webs Community Radio Content Challenge Awards 2025” में “Cultural Preservation” श्रेणी में ब्रॉन्ज अवॉर्ड प्राप्त हुआ। “विचिका मुचतल्लू” कार्यक्रम के माध्यम से तेलंगाना की लोकभाषा एवं संस्कृति को प्रोत्साहन मिला। ब्रह्माकुमारी सुमंगला दीदी जी को “Women Icon Award 2026” से सम्मानित किया गया।

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें — article photo 17

रेडियो मंजीरा का “जीवन ज्योति” कार्यक्रम दिव्यांगजनों के जीवन अनुभवों को समाज तक पहुंचाकर प्रेरणा प्रदान कर रहा है। पुणेरी आवास 107.8 एफएम ने “मेक इन इंडिया” से जुड़े उद्यमियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मंच प्रदान किया। सेंट जेवियर्स कॉलेज के विद्यार्थियों को रेडियो के साथ “माइंड स्पा” एवं “3D मेडिटेशन” का अनुभव कराया गया।

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें — article photo 19

रेडियो साबरमती 89.6 एफएम ने महिला सशक्तिकरण, “वोकल फॉर लोकल” तथा “गो ग्रीन” अभियानों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया। GBPS Expo 2025 में भाग लेकर मूल्य-आधारित प्रसारण की शक्ति का प्रदर्शन किया गया तथा “ऊंची सोच, ऊंचा जीवन” प्रशिक्षण द्वारा दृष्टिबाधित व्यक्तियों में आत्मविश्वास का विकास किया गया।

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें — article photo 21

इंदौर स्थित रेडियो सरगम 90.8 एफएम ने अपनी 7 वर्षों की सफल यात्रा पूर्ण की। विभिन्न माध्यमों जैसे ग्लोबल हॉस्पिटल, गॉडली स्टूडियो, अवेकनिंग टीवी, मधुबन न्यूज़, पीस ऑफ माइंड आदि के लिए विभिन्न भाषाओं में 200 से अधिक वॉइस ओवर सेवाएं प्रदान की गईं।

रेडियो मधुबन के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा वर्ष 2025-26 की प्रेरणादायक पहलें — article photo 23

इन सभी प्रयासों के माध्यम से यह स्पष्ट होता है कि रेडियो मधुबन एवं उससे जुड़े सभी रेडियो स्टेशनों ने रेडियो को केवल सूचना का माध्यम न बनाकर, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति, सशक्तिकरण एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया है।

आइए, हम सभी मिलकर एक जागरूक, सशक्त एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं। सुनते रहिए, मुस्कुराते रहिए।

Watch Video

Explore more

Discover related stories by location, occasion, and topic

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with BK Publications & Media news from Abu Road — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश
Saratov
Aug 5

रूस के सारातोव क्षेत्र में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान
Aug 5

10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान: बीके शिवानी ने किया देशवासियों से आह्वान

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima
Imphal
Aug 5

Brahma Kumaris Launches ‘10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign’ in Imphal; Manipur Chief Minister Honours BK Nilima

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands
Den Haag
Aug 4

Sister Shivani's Europe Empowerment Tour Inspires Audience in Den Haag, Netherlands

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Hisar
Aug 4

हरियाणा के लाडवा गांव में आदर्श ग्राम निर्माण महाअभियान का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित
New Delhi
Aug 4

नई दिल्ली के लोधी रोड सेवा केंद्र पर ‘स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित
Rajkot
Aug 4

राजकोट के रविरत्न पार्क सेवा केंद्र पर ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग अभियान’ के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी आयोजित

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
Abu Road
Aug 3

हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

From Abu Road

Happenings in your area

View All
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ
Abu Road
Aug 2

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारम्भ

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान
Abu Road
Aug 2

शान्तिवन, आबू रोड से ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया युवाओं का आह्वान

शांतिवन से 10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान का भव्य शुभारंभ
Abu Road
Aug 2

शांतिवन से 10 करोड़ नशा मुक्ति महाअभियान का भव्य शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ के तपोवन में ‘Changemakers for Gram Swaraj’ बूट कैंप का सफल समापन
Abu Road
Jul 31

ब्रह्माकुमारीज़ के तपोवन में ‘Changemakers for Gram Swaraj’ बूट कैंप का सफल समापन

मनमोहिनी वन, आबू रोड में दिव्यांग जन राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ – राजयोग से आंतरिक शक्तियों के जागरण का संदेश
Abu Road
Jul 29

मनमोहिनी वन, आबू रोड में दिव्यांग जन राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ – राजयोग से आंतरिक शक्तियों के जागरण का संदेश

जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा
Abu Road
Jul 27

जहां धरती उगल रही सोना, वहां लहलहाएंगे 75,000 गोभी के पौधे — दादी गुलजार उपवन की प्रेरणादायी गाथा

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान
Abu Road
Jul 27

मुख्यालय में राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन का प्रेरणादायी समापन, नर्सिंग शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प
Abu Road
Jul 26

राज्य सरकार के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज़ की हरित पहल – 16 बीघा भूमि पर 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प

More in BK Publications & Media

Related news you may find meaningful

View All
शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन
Abu Road
Jul 19

शांतिवन एवं पांडव भवन में बीके निकुंज भाई की पुस्तक "Echoes of the Soul – Reflections for a Conscious Life" का भव्य विमोचन

सामुदायिक रेडियो मधुबन (107.8 एफएम) द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Abu Road
Jul 14

सामुदायिक रेडियो मधुबन (107.8 एफएम) द्वारा जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन
Mumbai
Jul 6

मुंबई के डोंबिवली सेवा केंद्र में मीडिया फ्रेटरनिटी आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन

Media Seminar on Media, Meditation and Societal Peace Held at Shanti Sarovar, Hyderabad
Hyderabad
May 29

Media Seminar on Media, Meditation and Societal Peace Held at Shanti Sarovar, Hyderabad

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन
Abu Road
Apr 28

मधुबन न्यूज़ 2025-26: आध्यात्मिक सेवा, वैश्विक घटनाओं और प्रेरणादायक यात्राओं का विशेष संकलन

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26
Abu Road
Apr 28

मूल्य मंच स्टूडियो, शांतिवन द्वारा ‘हमारा मूल्य’ पहल के अंतर्गत बाल प्रतिभाओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सशक्त प्रसार – सेवा वर्ष 2025-26

प्रेरणा कार्यक्रम 2025–26 सेवा: अनुभवी आत्माओं के जीवन अनुभवों का सशक्त प्रसारण
Abu Raj
Apr 25

प्रेरणा कार्यक्रम 2025–26 सेवा: अनुभवी आत्माओं के जीवन अनुभवों का सशक्त प्रसारण

Awakening TV के माध्यम से वर्ष 2025-26 में निरंतर चल रही आध्यात्मिक सेवा श्रृंखला
Abu Raj
Apr 25

Awakening TV के माध्यम से वर्ष 2025-26 में निरंतर चल रही आध्यात्मिक सेवा श्रृंखला