

Up next
Being Bliss 36
BK Shivani · 31:01
Essence
क्या Positive Thinking का अर्थ हर बार सर्वश्रेष्ठ की अपेक्षा करना है?
हम अक्सर सोचते हैं, जो चाहा है वही होगा, और जब परिणाम हमारी इच्छा से अलग होता है, तो मन अशांत हो जाता है।
लेकिन सच्ची Positive Thinking परिस्थिति को अपनी इच्छा के अनुसार बदलने की नहीं, बल्कि हर पल श्रेष्ठ चिंतन करने की शक्ति है।
आने वाले दृश्य की सर्वश्रेष्ठ कल्पना करें, अपना श्रेष्ठ प्रयास करें, लेकिन परिणाम चाहे जो हो, उसे स्वीकार करें।
जो हो रहा है, वह हमारे संस्कारों और पिछले कर्मों के अनुसार इस क्षण का सटीक परिणाम है।
जब हम परिणाम स्वीकार करते हैं, तो मन की अशांति रुकती है, हमारी शक्ति, आत्मविश्वास और उत्साह सुरक्षित रहते हैं, और हम अगले पल फिर अपना श्रेष्ठ दे पाते हैं।
Being Bliss में जानिए, अपेक्षा छोड़कर स्वीकृति अपनाने से हम हर परिस्थिति में खुश और शक्तिशाली कैसे रह सकते हैं।
क्या हम परिणाम की चिंता छोड़कर, हर पल अपना श्रेष्ठ चिंतन और कर्म कर सकते हैं?
More from Being Bliss
View all 3701 - क्या खुशी destination है या journey?
BK Shivani · 29:35 · 218 plays
01 - क्या खुशी destination है या journey? — lyrics & details


