दीपावली के पावन पर्व पर आध्यात्मिकता, सद्भावना एवं समाज सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला, जब ब्रह्माकुमारीज़, देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन में उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से बीके मंजू, बीके सुशील, बीके वर्षा, बीके स्वाति एवं बीके शैफाली ने राज्यपाल महोदय का आत्मीय अभिवादन किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं ओम शांति मीडिया पत्रिका भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान की जानकारी भी दी। इस अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा विशेष रूप से युवाओं को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
यह भेंट दीपावली के आध्यात्मिक संदेश प्रेम, सद्भावना, पवित्रता एवं सेवा भावना को प्रतिबिंबित करने वाली रही। ब्रह्माकुमारीज़ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए एक स्वस्थ, शांतिपूर्ण एवं संस्कारवान समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
























