ग्लोबल एनलाइटनमेंट रिट्रीट सेंटर, कोलकाता में दो दिवसीय विहासा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का संचालन मुंबई के डॉ. सचिन परब एवं ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के. कल्पना ने किया। प्रशिक्षण में सकारात्मकता और करुणा पर विशेष चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को अपने विचारों, कार्यशैली, कठिन परिस्थितियों तथा दूसरों के प्रति अपनी सोच को समझने के लिए प्रेरित किया गया।
विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को नकारात्मक विचारों को पहचानने, पुरानी चोटों एवं भावनात्मक बोझ से मुक्त होने तथा कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और करुणामय दृष्टिकोण के माध्यम से स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाने के विभिन्न पहलुओं को समझा।




























