सामाजिक सौहार्द, सामुदायिक एकता तथा पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कोलकाता के भवानीपुर स्थित महानायक उत्तम कुमार उद्यान में कोलकाता पुलिस द्वारा आयोजित विजय सम्मिलिनी में ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ बहनों ने गरिमामयी सहभागिता की।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।
ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के. अंजलि दीदी एवं बी.के. चंद्रा दीदी ने मुख्यमंत्री महोदय का स्नेहपूर्वक अभिवादन किया तथा उन्हें ईश्वरीय सौगात भेंट कर शुभकामनाएं एवं आध्यात्मिक मंगलकामनाएं दीं।
समारोह में कोलकाता पुलिस कमिश्नर श्री अजय कुमार नंद, भोलागिरी आश्रम के स्वामी स्वामी सुवर्णानंद जी, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष सहित विभिन्न धर्मों, आध्यात्मिक संगठनों, प्रशासन, उद्योग एवं कला-संस्कृति जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर 17 अक्टूबर 2026 को कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की दुखद घटना में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
ब्रह्माकुमारीज़ की सहभागिता ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक सद्भाव, आपसी सम्मान, सामाजिक एकता एवं सकारात्मक मूल्यों का संदेश प्रसारित किया।
यह आयोजन समाज में शांति, सहयोग और विश्वास की भावना को मजबूत बनाने तथा आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
























