रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ सेक्टर 50 नोएडा एवं दिल्ली सेवा केंद्रों के भाई-बहनों ने देश के केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों तथा विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों से भेंट कर उन्हें परमात्म रक्षासूत्र बाँधा और रक्षाबंधन का आध्यात्मिक संदेश दिया।
ब्रह्माकुमारीज़ की टीम ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे से भेंट कर रक्षासूत्र बाँधा।
इस अवसर पर राजनेता सेवा प्रभाग की राष्ट्रीय समन्वयक एवं सेक्टर 50 नोएडा सेवा केंद्र की प्रभारी बीके सविता, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके साधना, स्वास्थ्य विहार केंद्र की प्रभारी बीके उर्मिल, किंग्सवे कैंप की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके सविता, नोएडा से बीके फलक, बीके शिवानी एवं बीके विभूति, स्वास्थ्य विहार से बीके विभा, बीके अनिल एवं बीके संजय, तथा सेक्टर 26 नोएडा से बीके अटल ने सहभागिता की।
इसके साथ ही लोकसभा सांसद प्रोफेसर डॉ. सी.एन. मंजुनाथ, पी.सी. मोहन, पुरुषोत्तम रूपाला, विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव अपर्णा रे, अभिनेत्री, प्रस्तोता, निर्माता एवं निर्देशक शिवानी वजीर पासरिचा, तथा एबीपी न्यूज़ की उपाध्यक्ष चित्रा त्रिपाठी और प्रोडक्शन हेड विशाल को भी रक्षासूत्र बाँधकर आध्यात्मिक शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ ने रक्षाबंधन को आत्मिक पवित्रता, ईश्वरीय स्मृति और श्रेष्ठ संकल्पों से जोड़ते हुए सभी को सकारात्मक जीवन जीने तथा समाज के हित में योगदान देने की प्रेरणा दी।

























