Brahma Kumaris

प्रयागराज (उ.प्र.) के माघ मेला क्षेत्र में जीवन मूल्यों को पुनर्जीवित करती विज्ञान एवं आध्यात्मिक प्रदर्शनी का शुभारंभ

प्रयागराज (उ.प्र.) के माघ मेला क्षेत्र में जीवन मूल्यों को पुनर्जीवित करती विज्ञान एवं आध्यात्मिक प्रदर्शनी का शुभारंभ
2 min

22 जनवरी 2026 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के माघ मेला क्षेत्र, सेक्टर दो, त्रिवेणी रोड पर ब्रह्माकुमारीज़ के तत्वाधान में आयोजित विज्ञान एवं आध्यात्मिक प्रदर्शनी का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय और सकारात्मक वातावरण में हुआ। यह प्रदर्शनी जीवन में संस्कार, शांति और नैतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. बबीता सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के गवर्नर डॉ. अर्पणधर दुबे सहित लायंस क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं प्रयागराज नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि यह प्रदर्शनी आज की सामाजिक और मानसिक समस्याओं का सार्थक समाधान प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यदि कहीं सच्ची शांति का मार्ग है, तो वह आध्यात्मिकता से होकर ही गुजरता है। उन्होंने लोगों को आध्यात्मिक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में प्रयागराज की क्षेत्रीय संचालिका बीके मनोरमा दीदी ने सभी आगंतुकों का आत्मीय शब्दों में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी विज्ञान की समझ के साथ-साथ आत्मिक चेतना को जागृत करने का एक प्रेरक प्रयास है, जो हमारी परंपरा की जड़ों से जुड़कर भविष्य को उज्जवल दिशा देने का संदेश देती है।

प्रदर्शनी में बच्चों के लिए विशेष रूप से नैतिक मूल्यों पर आधारित आकर्षक और शिक्षाप्रद खेलों की सुंदर व्यवस्था की गई है। आज की नई पीढ़ी का बढ़ता झुकाव मोबाइल और गेम्स की ओर देखते हुए, यह प्रयास बच्चों के बचपन को सुरक्षित रखने और उनमें अच्छे संस्कार विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिसे अभिभावकों ने भी खूब सराहा।

पूरा वातावरण शांति, सकारात्मक सोच और आत्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। यह विज्ञान एवं आध्यात्मिक प्रदर्शनी प्रयागराज में समाज को नैतिक मूल्यों, संतुलित जीवन और आंतरिक शांति की ओर प्रेरित करने वाला एक सार्थक प्रयास बनी।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Shivir & Exhibitions news from prayagraj — share it with someone who cares.

More in Shivir & Exhibitions

Related news you may find meaningful

View All
भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ
Bhopal
Mar 28

भोपाल में हिंदू नव वर्ष मेले में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का शानदार शुभारंभ

आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा मालनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सफल आयोजन
Bhind
Mar 27

आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा मालनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सफल आयोजन

Brahma Kumaris Stall in Pune: A Space for Peace, Clarity, and Inner Strength at MEA Expo
Pune
Feb 27

Brahma Kumaris Stall in Pune: A Space for Peace, Clarity, and Inner Strength at MEA Expo

पुणे में आयोजित मराठा इंटरनेशनल एक्सपो में ब्रह्माकुमारीज़ मीरा सोसाइटी की प्रभावशाली सहभागिता
Pune
Feb 27

पुणे में आयोजित मराठा इंटरनेशनल एक्सपो में ब्रह्माकुमारीज़ मीरा सोसाइटी की प्रभावशाली सहभागिता

मुंबई के कांदिवली वेस्ट में महाशिवरात्रि पर अमरनाथ दर्शन एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग की भव्य प्रस्तुति
Mumbai
Feb 15

मुंबई के कांदिवली वेस्ट में महाशिवरात्रि पर अमरनाथ दर्शन एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग की भव्य प्रस्तुति

भिवंडी एग्री महोत्सव में ब्रह्माकुमारीज़ का स्पिरिचुअल साइंस एग्ज़िबिशन एवं मैजिक ऑफ मेडिटेशन स्टॉल बना आकर्षण
Thane
Feb 1

भिवंडी एग्री महोत्सव में ब्रह्माकुमारीज़ का स्पिरिचुअल साइंस एग्ज़िबिशन एवं मैजिक ऑफ मेडिटेशन स्टॉल बना आकर्षण

मुंबई में विजय सेल्स IICF कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपो में ब्रह्माकुमारीज़ कलीना सेंटर की आध्यात्मिक सेवाएँ बनीं आकर्षण का केंद्र।
Mumbai
Jan 19

मुंबई में विजय सेल्स IICF कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपो में ब्रह्माकुमारीज़ कलीना सेंटर की आध्यात्मिक सेवाएँ बनीं आकर्षण का केंद्र।

राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव चित्तौड़गढ़ में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा भव्य स्वागत सम्मान एवं स्वदेशी प्रदर्शनी का आयोजन
Chittorgarh
Dec 25

राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव चित्तौड़गढ़ में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा भव्य स्वागत सम्मान एवं स्वदेशी प्रदर्शनी का आयोजन