एयरोसिटी, नई दिल्ली: ब्रह्माकुमारीज़ महिपालपुर द्वारा एयरोसिटी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में राजयोग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में लगाई गई इस प्रदर्शनी ने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को राजयोग ध्यान, सकारात्मक चिंतन और आंतरिक शांति की ओर प्रेरित किया।
प्रदर्शनी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और चित्रों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से राजयोग की विधि तथा दैनिक जीवन में इसके महत्व को समझा। एयरोसिटी एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आत्मिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली से जुड़े आध्यात्मिक संदेशों को जाना।
संकट मोचन हनुमान मंदिर के अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा की जा रही आध्यात्मिक एवं मूल्यनिष्ठ सेवाओं की सराहना की।
इस अवसर पर बीके शालू, बीके रचना, बीके नितिन, बीके विद्युत मां एवं बीके नितेश ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन महिपालपुर की प्रभारी बीके अनुसूया दीदी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



























