Brahma Kumaris

उमंग समर केंप समापन समारोह एवं बाल संस्कार प्रशिक्षण कार्यक्रम, करेली

2 min

दिनांक 21 मई 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र प्रभु उपहार भवन, करेली में “उमंग समर केंप” का समापन समारोह सायं 5:00 से 7:00 बजे तक उल्लासपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ

यह समर कैंप 10 मई से 20 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक चला, जिसमें 8 से 15 वर्ष के बच्चों को राजयोग ध्यान, प्रेरक कहानियाँ, शिल्प कला, चित्रकला और मूल्य आधारित खेलों के माध्यम से शिक्षा दी गई। बच्चों ने चित्रकला और अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा की याद में दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। इसके बाद बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बहन सुनीता तिवारी (प्राचार्या), बहन शोभा तिवारी (प्रोफेसर), बहन रचना अग्रवाल (अध्यक्ष, अग्रवाल समाज), भ्राता भुजबल राजपूत (पत्रकार), भ्राता अमित जैन (पत्रकार) एवं भ्राता रज्जन लोधी (प्राचार्य) उपस्थित रहे।

सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी सरोज दीदी जी ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि राजयोग ध्यान से मन शांत होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने माता-पिता से बच्चों में अच्छे संस्कार देने और घर का माहौल आध्यात्मिक बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी अंजली दीदी द्वारा सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

बच्चों ने मोबाइल के दुष्प्रभाव और माता-पिता के महत्व पर लघु नाटिकाएँ प्रस्तुत कीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष प्रतिभा सम्मान दिया गया।

बच्चों ने बताया कि ध्यान और राजयोग से उनकी एकाग्रता और शांति में सुधार हुआ है।

अंत में सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना की और कार्यक्रम का समापन ईश्वरीय प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Enjoyed reading?

This news can inspire someone today

Stay connected with Campaigns & Projects news from Narsinghpur — share it with someone who cares.

Latest Updates

Fresh from the Brahma Kumaris world

View All
Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

From Overthinking to Inner Peace – Sister Jayanti’s Inspiring UK Tour Touches Hearts Across Scotland and Leeds
Glasgow
Jun 7

From Overthinking to Inner Peace – Sister Jayanti’s Inspiring UK Tour Touches Hearts Across Scotland and Leeds

Gurugram: Meaningful Interaction with Mr. Gyanesh Kumar Singh, Director General & CEO, Indian Institute of Corporate Affairs (IICA)
Gurugram
Jun 6

अहमदाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर इंद्रप्रस्थ रिट्रीट सेंटर (GGRC) में प्रकृति माँ को धन्यवाद देते हुए कल्पतरु के अंतर्गत वृक्षारोपण
Ahmedabad
Jun 5

Environment Awareness Program Organized on World Environment Day at Panvel
Panvel

कर्मयोग से सशक्त प्रशासन की ओर: ज्ञान सरोवर में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
Abu Raj
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi

भुवनेश्वर में विश्व साइकिल दिवस पर “साइकिलिंग फॉर अ ग्रीनर फ्यूचर” थीम के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन
Bhubaneswar
Jun 3

भुवनेश्वर में विश्व साइकिल दिवस पर “साइकिलिंग फॉर अ ग्रीनर फ्यूचर” थीम के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन

More in Campaigns & Projects

Related news you may find meaningful

View All
Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel
Raipur
Jun 8

Shanti Shikhar, Nava Raipur Hosts Rajyoga Empowerment Campaign for Indian Security Personnel

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन
Ghorahi
Jun 4

राष्ट्रीय दिव्य सम्मेलन 2083 के अंतर्गत घराही सेवा केंद्र द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना हेतु भव्य शांति पद यात्रा का आयोजन

भोपाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ब्लेसिंग हाउस द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन
Bhopal
May 31

मुंबई – ब्रह्माकुमारीज़ मालाड सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Mumbai

रायपुर रेलवे स्टेशन एवं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन

बेतुल में ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग के संगम प्रोजेक्ट का जिला स्तरीय शुभारंभ एवं समर कैंप का भव्य समापन
Betul

“SANGAM - Age With Pride, Live with Dignity” अभियान के अंतर्गत नेपाल में 150 ज्येष्ठ नागरिकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
Chhaling
May 29

“SANGAM - Age With Pride, Live with Dignity” अभियान के अंतर्गत नेपाल में 150 ज्येष्ठ नागरिकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

ग्वालियर: ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र पर “स्वच्छता एवं जल संरक्षण” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Gwalior
May 28