ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ सदस्य एवं नशामुक्त भारत अभियान के मेडिकल विंग से जुड़े बी.के. डॉ. बनारसी लाल शाह को इंग्लैंड की प्रतिष्ठित संस्था International Book of Honour द्वारा “Excellence in Social Service and Holistic Healthcare Award” से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित 4th Indo–UK Leadership Summit 2026 के दौरान उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान सामाजिक सेवा, समग्र स्वास्थ्य एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में उनके उल्लेखनीय योगदान और निरंतर प्रयासों की अंतरराष्ट्रीय पहचान है।
इस अवसर पर बी.के. डॉ. बनारसी लाल शाह ने नशामुक्त भारत अभियान की रिपोर्ट बुक भी विशिष्ट अतिथियों को भेंट की तथा अभियान के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों को साझा किया।
यह उपलब्धि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था और नशामुक्त भारत अभियान के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक जीवनशैली और व्यसनमुक्त जीवन का संदेश प्रसारित करने के प्रयासों को नई प्रेरणा प्रदान करेगा।
ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है।































