April 4, 2025

एकाग्रता को अपना नेचुरल नेचर बनाएं

  1. हम सभी जानते हैं कि एकाग्रता कितनी मूल्यवान है! चाहे वह पढ़ाई हो, ऑफिस का कोई प्रोजेक्ट हो या घरेलू कार्य, हम अपने मन को शांत रखकर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। लेकिन अक्सर, हम भावनात्मक या इंद्रियों से उत्पन्न होने वाले विकर्षणों के आगे झुक जाते हैं। हमारा मन भटकने लगता है और विचार बिखर जाते हैं। अपने विचारों को नियंत्रित करके इच्छित दिशा में केंद्रित करने की क्षमता विकसित करना सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। आइए इसके बारे में समझें:

    1. क्या कभी किसी मीटिंग के दौरान आपका ध्यान चर्चा से हटकर परिवार, बिलों की देनदारी या वीकेंड प्लान्स पर चला जाता है? क्या आपने कभी पूरी एकाग्रता महसूस की है और कभी एकदम भटकाव?
    1. एकाग्रता के लिए हमारे मन को स्थिर और शक्तिशाली ऊर्जा से भरने की आवश्यकता होती है। सुबह 15 मिनट शुद्ध और सकारात्मक जानकारी से मन को पोषित करना और दिनभर सही सोचना, एकाग्रता को बढ़ाता है। अधिक विचार क्रिएट करना, व्यर्थ चिंतन या अशांत विचार, मन की ऊर्जा को बाधित कर सकते हैं।
    1. कार्य शुरू करने से पहले सभी विकर्षणों को दूर रखें, एक मिनट का मौन रखें और मन में किसी भी अनसुलझे प्रश्न का उत्तर दें। एक समय सीमा निर्धारित करें और उस कार्य के लिए एक उच्च-ऊर्जा विचार उत्पन्न करें जिसे आप शुरू करने जा रहे हैं। इससे कोई अन्य विचार आपको परेशान नहीं करेगा, और आपका मन शांत, स्थिर और केंद्रित रहेगा।
    1. एकाग्रता केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका होनी चाहिए। यह आपका अपना मन है और यह आपकी आज्ञा का पालन करता है। आपको बस इसे निर्देशित करने की कला में पारंगत होना है। स्वयं को याद दिलाएं – मैं हर कार्य को पूरी एकाग्रता से करता हूँ, सहजता से और समय पर पूरा करता हूँ। मेरा मन मेरा उपकरण है, यह मेरी आज्ञा का पालन करता है।
11 july 2025 soul sustenance hindi

https://youtu.be/Q2-JZbVPHhI ऐसी धारणा है कि कुछ ग्रहों, स्थानों, नंबर्स, रंगों, वस्तुओं, लोगों और या फिर कुछ दुष्ट मनुष्य-आत्माओं की एनर्जी और वाईब्रेशन जोकि साकार शरीर से परे; सूक्ष्म शरीर में

Read More »
10 july 2025 soul sustenance hindi

क्या भाग्य भगवान तय करते हैं या हमारे कर्म? जानिए कैसे “ला ऑफ कर्मा” आपके विचारों व कार्यों से आपका भविष्य तय करता है!

Read More »
09 july 2025 soul sustenance hindi

क्या आप कार्य और जीवन में संतुलन नहीं बना पा रहे? जानिए आसान तरीके जिनसे आप अपना करियर, परिवार और खुद को बराबर प्राथमिकता दे सकें।

Read More »

Food For Thought

How to raise your standard of living bk shivani

How to Raise Your Standard of Living?

Prioritizing value-based education, we can create a society of well-rounded individuals. These individuals will not only excel in their careers but also contribute positively to their communities, leading a life that’s truly rich in every sense.

Read More »