

Up next
Being Bliss 33
BK Shivani · 31:19
Essence
क्या आपने कभी गौर किया है… जो बच्चे कभी अपनी हर बात, बिना पूछे बताते थे, वे बातें छुपाने क्यों लगते हैं?
आख़िर ऐसा क्या बदलता है? क्या यह Generation Gap है, या हमारे व्यवहार में कुछ ऐसा बदल जाता है, जो रिश्तों में दूरी लाता है?
जब बच्चा कुछ ऐसा बताता है, जो हमें सही नहीं लगता, तो हम उसे टोकने, समझाने या सुधारने लगते हैं।
हम सोचते हैं कि हम उसे सही दिशा दे रहे हैं, लेकिन अनजाने में उसके मन के दरवाज़े बंद कर देते हैं।
शायद बच्चा गलतियाँ करना नहीं छोड़ता, वह सिर्फ़ हमें बताना छोड़ देता है।
क्योंकि हर आत्मा को सलाह से पहले स्वीकृति, और सुधार से पहले प्यार चाहिए।
Being Bliss हमें एक गहरी बात समझाता है— व्यवहार से असहमत होकर भी, आत्मा के प्रति प्रेम और स्वीकृति बनाए रखना।
स्वीकृति मन के घाव भरती है, और विश्वास के बाद ही सलाह दिल तक पहुँचती है।
क्या हम अपने बच्चों के ऐसे विश्वासपात्र बन पाए हैं, जिनके सामने वे बिना डर दिल खोल सकें?



